उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान के नियोजित विकास को लेकर राजस्थान मिशन.2023 के तहत विजन दस्तावेज तैयार विभागीय स्तर पर लगातार प्रयास जारी है।
उदयपुर में सार्वजनिक निर्माण विभाग ने भी विजन दस्तावेज को लेकर सुझाव लिए इस दौरान रोड़ निर्माण में क्वालिटी पर फोकस करने,वन क्षेत्र में सड़क निर्माण की स्वीकृति को प्राथमिकता देने, ग्रामीण क्षेत्रों में नदी नालों पर रपट की बजाय हाई लेवल ब्रिज बनाने और धार्मिक स्थल एवं पर्यटन स्थलों को जोड़ने वाली सभी सड़कों को टू लेन की करने जैसे प्रमुख सुझाव भी आए।

बैठक में चीफ इंजीनियर (क्वालिटी) जयपुर, मुकेश भाटी की मौजूदगी में जिला परिषद सभागार में हुई बैठक में एसीई उदयपुर अशोक शर्मा, एसई अनिल गर्ग,आरएस बैरवा, गिर्वा प्रधान सज्जन कटारा सहित नगर निगम, सार्वजनिक निर्माण विभाग के कई इंजीनियर एवं अधिकारी मौजूद थे।

विजन दस्तावेज के लिए ये प्रमुख सुझाव आए
- वन क्षेत्र में रोड निर्माण से पूर्व प्राथमिकता से स्वीकृति दी जाए,ताकी बीच में काम अटके नहीं।
- धार्मिक स्थल एवं पर्यटन स्थलों को जोड़ने वाली सभी सड़के कम से कम टू लेन हो।
- ग्रामीण क्षेत्रों में हाइवे पर पशुओं के लिए अंडरपास बने, इससे हादसे कम होंगे।
- पहाड़ी क्षेत्रों की सड़कों पर रपट एवं छोटी पुलिया के स्थान पर हाई लेवल ब्रिज बनाया जाए।
- खनन क्षेत्र में स्थित सड़कों को वास्तविक भार के आधार पर डिजाइन किया जाए।
- रोड सेफ्टी एवं ब्लेक स्पॉट पर विशेष ध्यान दिया।
- प्रदेश के सभी गांव पक्की सड़क से जोड़े जाए।
- सड़क निर्माण से पूर्व आवश्यक भूमि का अधिग्रहण किया जाए।
- आधुनिक तकनीकी आधार पर सड़कों का रखरखाव हो।
- विभिन्न श्रेणी की सड़कों का प्राथमिकता तय कर चरणबद्व रूप से नवीनीकरण हो।
डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


