AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

सड़क किनारे खड़ी बस को ट्रेलर ने टक्कर मारी: 12 सवारियों की मौत, 11 घायल

Lucky Jain by Lucky Jain
September 13, 2023
Reading Time: 1 min read
12 passengers died in bus trailer accident in bharatpur rajasthan -1


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भरतपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान के भरतपुर जिले के नेशनल हाईवे पर हंतरा गांव के पास बुधवार तड़के सवारी बस और ट्रेलर की टक्कर में 12 सवारियों की मौत हो गयी, वहीं 11 लोग घायल हैं (bharatpur bus accident)। बस गुजरात के भावनगर से यूपी के मथुरा जा रही थी। बस सड़क किनारे खड़ी थी, इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए ट्रेलर ने बस को जोरदार टक्कर मारी, जिससे बस के पीछे, साइड में खड़ी सवारियां और बस में बैठी सवारियां ट्रेलर की चपेट में आ गयीं। मृतकों में 5 महिलाएं भी शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गयी है, वहीं घायलों का भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है। ये सभी सवारियां गुजरात के भावनगर से आ रही थीं। इन्होंने कल पुष्कर दर्शन किए और वहां से मुथरा वृंदावन के लिए बस से रवाना हुए थे। आज तड़के जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर हंतरा गांव के पास ही इनकी बस का टायर फट गया था। जिसे ठीक करने के लिए बस सड़क किनारे खड़ी थी।

टायर फटने की दुर्घटना से बचे तो ट्रेलर आ घुसा

बस का टायर ठीक करने और बदलने की प्रक्रिया चल रही थी, कुछ सवारियां बस के पीछे खड़ी थीं, कुछ बस के साइड में खड़ी थीं औ कुछ सवारियां बस में ही बैठी थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रहे ट्रेलर ने पीछे से बस को जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी तेज थी कि बस ट्रेलर के साथ करीब 30 मीटर तक आगे खींचती चली गयी। इस दौरान बस के पीछे खड़ी सवारियां और बस के अंदर बैठी सवारियां चपेट में आ गयीं। हादसे में 12 सवारियो की मौत हो गयी, वहीं 11 घायल हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: 12 passengers died in bus trailer accident in bharatpur rajasthanaccident in bharatpur rajasthanaccident in rajasthan newsar live newsbharatpur bus accidentbharatpur newslatest news in hindiRajasthanrajasthan news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .