उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की स्पेशल यूनिट (udaipur acb arrests head constable) ने मंगलवार को सुखेर थाने के हेडकांस्टेबल देवकिशन शर्मा को 4 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। थाने में दर्ज रिपोर्ट में कार्यवाही नहीं करने की एवज में हेडकांस्टेबल 20 हजार रूपए रिश्वत एसीबी के परिवादी से मांग रहा था।
एसीबी डीआईजी राजेन्द्र प्रसाद गोयल ने बताया कि मीरानगर भुवाणा निवासी देवकिशन शर्मा पुत्र नंदराम शर्मा को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। देवकिशन शर्मा सुखेर थाने में हेडकांस्टेबल है। परिवादी ने एसीबी कार्यालय आकर हेडकांस्टेबल देवकिशन शर्मा के खिलाफ रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी।
पति-पत्नी विवाद में समझौता होने के बाद भी हेडकांस्टेबल कार्यवाही करने की दे रहा था धमकी
शिकायत में परिवादी ने बताया था कि उसके खिलाफ उसकी पत्नी ने सुखेर थाने में पारिवारिक विवाद संबंधी की एक रिपोर्ट दर्ज करवायी थी, हालां कि इस केस में परिवादी और उसकी पत्नी का आपस में समझौता हो गया। इसके बावजूद हेडकांस्टेबल देवकिशन शर्मा इस केस में कार्यवाही करने का डर दिखाकर परिवादी से 20 हजार रूपए की रिश्वत मांग रहा था। काफी निवेदन के बाद भी हेडकांस्टेबल देवकिशन 5 हजार रूपए रिश्वत मांग रहे हैं।
एडि.एसपी उमेश ओझा के निर्देशन में एसीबी टीम ने शिकायत का सत्यापन किया। इस दौरान भी हेडकांस्टेबल देवकिशन शर्मा ने परिवादी से 1 हजार रूपए वसूल लिए और रिश्वत राशि के बचे हुए 4 हजार रूपए लाने को कहा। रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने पर आज एसीबी टीम ने आज ट्रेप कार्यवाही करते हुए हेडकांस्टेबल देवकिशन शर्मा को 4 हजार रूपए रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


