उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। स्व. श्रीमती रंजना भटनागर स्मृति रक्तदान सेवा क्लब द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन भटनागर सभा सामुदायिक केन्द्र सेक्टर 14 में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में महाराणा प्रताप वरिष्ठ नागरिक मंच के संस्थापक महासचिव भंवर सेठ, समाजसेवी गणेश डागलिया, शब्बीर मुस्तफा, डा. के बी बडोलिया के आतिथ्य एवं प्रकाश भटनागर की अध्यक्षता में आयोजित इस रक्तदान षिविर में 51 युनिट रक्त का संग्रहण किया गया।
अनुजा निगम के परियोजना प्रबंधक गिरीश भटनागर ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। अतिथि स्वागत राजेन्द्र भटनागर, मृगेष पटेल, हर्षित, रोहित एवं मोहित द्वारा किया गया। अंत में सभी अतिथियों एवं सरल ब्लड बैंक की टीम के सदस्यों का उपरना, शॉल औढाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। आभार गिरीश भटनागर ने जताया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


