AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

G20 summit 2023 : भारत के प्रस्ताव पर अफ्रीकन यूनियन G20 मेंबर बना, घोषणापत्र पर बनी सभी की सहमति

Lucky Jain by Lucky Jain
September 9, 2023
Reading Time: 1 min read
G20 Summit in india


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हुई जी-20 समिट में स्पेन, रूस और चीन के अलावा सभी देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने हिस्सा लिया। सेशन में भारत के प्रस्ताव पर अफ्रीकन यूनियन को जी-20 को परमानेंट सदस्य बनाने पर सभी देशों ने सहमति बनाई। सभी देशों की सहमति से बतौर अध्यक्ष पीएम मोदी ने जैसे ही प्रस्ताव पारित किया, अफ्रीकन यूनियन के हेड अजाली असोमानी जाकर पीएम मोदी के गले लग गए। इससे अफ्रीका के 55 देशों को फायदा होगा।

जी-20 समिट के घोषणा पत्र पर सभी की सहमति बन गयी। दूसरे सेशन की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी ने यह जानकारी दी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि सभी लीडर्स ने माना है कि जी-20 राजनीतिक मुद्दों को डिस्कस करने का प्लेटफॉर्म नहीं है। सभी ने अर्थव्यवस्था से जुड़े अहम मुद्दों को डिस्कस किया है। जी-20 का साझा घोषणा पत्र 37 पेज का है। इसमें कुल 83 पैराग्राफ हैं। इसे ही नई दिल्ली डिक्लेरेशन कहा गया है।

UIT Udaipur

ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस की लॉचिंग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समिट में ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस लॉन्च किया। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना सहित ब्राजील, अर्जेंटीना और इटली के राष्ट्राध्यक्ष भी मौजूद रहे। बायो फ्यूल एलायंस बनाया जाएगा। इसके फाउंडिंग मेंबर भारत, अमेरिका और ब्राजील होंगे। पीएम मोदी ने संबोधन में कहा कि भारत के लिए कनेक्टिविटी को बढ़ाना प्राथमिकता है। कनेक्टिविटी सभी देशों में विश्वास बढ़ाने का स्रोत है। इसमें सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय एकता का सम्मान होना जरूरी है।

घोषणा पत्र की मुख्य बातें

भारत की पहल पर वन फ्यूचर एलायंस बनाया जाएगा

सभी देश सस्टेनेबल डेवलेंपमेंट गोल पर काम करेंगे। भारत की पहल पर वन फ्यूचर एलायंस बनाया जाएगा। एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य पर जोर दिया जाएगा। सभी देशों को यूएन चार्टर के नियमों के मुताबिक काम करना चाहिए। क्रिप्टोकरेंसी को लेकर एक ग्लोबल पॉलिसी बनाने को लेकर बातचीत की जाएगी। ग्रीन और लॉ कार्बन एनर्जी टेक्नोलॉजी पर काम किया जाएगा।

तेजी से विकास करने वाले शहरों को फंड किया जाएगा

मल्टीलेट्रल डेवलेपमेंट बैंको को मजबूती दी जाएगी, उन्हें बेहतर, बड़ा और ज्यादा कारगर बनाया जाएगा। कर्ज को लेकर बेहतर व्यवस्था बनाने को लेकर भारत ने कॉमन फ्रेमवर्क बनवाने की बात पर जोर दिया है। दुनिया में तेजी से विकास करने वाले शहरों को फंड किया जाएगा। सभी देशों ने आतंकवाद के हर रूप की आलोचना की है। आतंकवाद का 9 बार जिक्र किया गया था। जबकि यूक्रेन युद्ध का भी बैठक में जिक्र हुआ।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsG20 Summit in indialatest news in hindinational newsPM Modipm modi g20 summit

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .