सरकार ने जुलाई में प्रदेश को कोरोना मुक्त घोषित किया था
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर में आज एक कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है, यह प्रदेश के कोरोना फ्री घोषित होने के बाद से पहला या दूसरा केस बताया जा रहा है। प्रदेश के जनस्वास्थ्य विभाग ने जुलाई महीने में राजस्थान को कोरोना मुक्त घोषित किया था। प्रदेशस्तर पर जारी हुई कोरोना रिपोर्ट के अनुसार आज पूरे प्रदेश सहित उदयपुर जिले में एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
उदयपुर सीएमएचओ शंकर बामणिया ने बताया कि आज 43 लोगों की कोरोना जांच की गयी थी, जिसमें 1 व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है। यह केस शहरी क्षेत्र से आया है और संक्रमित होम आईसोलेशन में रहकर इलाजरत है। उदयपुर में 16 जुलाई के बाद आज कोरोना संक्रमित पाया गया है। आज से पहले 16 जुलाई को एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी थी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


