उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 7 सितंबर को चित्तौड़गढ़ व उदयपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे चित्तौड़ में विकास कार्याें का शिलान्यास भी करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री गुरुवार प्रातः 11.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा भीलवाड़ा से प्रस्थान कर दोपहर 12.15 बजे चित्तौड़ जिले के नरबदिया (तहसील भदेसर) पहुंचेंगे। यहां अनगढ़ बावजी मंदिर दर्शन कर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 2 बजे मंडफिया पहुंचेंगे।
रात्रि विश्राम उदयपुर में करेंगे
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सांवलियाली मंदिर में दर्शन कर मंदिर मंडल की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके पश्चात अपराह्न 3 बजे मण्डफिया से हेलीकाप्टर द्वारा उदयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम उदयपुर में करेंगे।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


