AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

फिर सक्रिय हुआ मानसूनः मेवाड़ में भी कल से बारिश की संभावना

Devendra Sharma by Devendra Sharma
September 5, 2023
Reading Time: 1 min read
weather update udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। लंबे अंतराल के बाद मानसून एक बार फिर सक्रिय हो रहा है। इसके असर से 6 सितंबर से उदयपुर संभाग में भी बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना बनी है। हालांकि बहुत तेज बारिश हो उसकी उम्मीद कम की जा रही है।

मौसम विभाग द्वारा मंगलवार को जारी ताजा मानसून पूर्वानुमान अनुसार आज मंगलवार को बंगाल की खाड़ी, उड़ीसा-आंध्रप्रदेश तट पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके आगामी 24 घंटों में छत्तीसगढ़ की ओर आगे बढ़ने की संभावना है।

इस सिस्टम के असर से आज 5 सितंबर को दोपहर बाद भरतपुर,कोटा संभाग के कुछ भागों में तथा 6 सितंबर को उदयपुर,कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग के जिलों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

UIT Udaipur

कुछ भागों में बारिश की गतिविधियां 7-8 सितंबर को जारी रहने की संभावना

मौमस विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर व अजमेर संभाग के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियां 7-8 सितंबर को जारी रहने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर व जोधपुर संभाग में आगामी दो-तीन दिन अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने तथा 7-8-9 सितंबर को छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

पूर्वी राजस्थान में तापमान में आ सकती कमी

राजस्थान के अधिकांश जिलों में इन दिनों गर्मी का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के सरहदी इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास बना रहेगा, जबकि पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: barish newsmausam news udaipurrajasthan newsUdaipur newsudaipur news updateudaipur rain updateweather forecast udaipurweather news udaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .