AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने का मामला: सीएम गहलोत धरियावद पहुंच पीड़िता से मिले, पति सहित 7 गिरफ्तार

Lucky Jain by Lucky Jain
September 2, 2023
Reading Time: 1 min read
woman disrobed parade case in pratapgarh


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एडीजी दिनेश एमएन मौके पर पहुंचे

उदयपुर/प्रतापगढ़,(एआर लाइव न्यूज)। प्रतापगढ़ जिले के धरियावद के पहाड़ा गांव में एक गर्भवति महिला को उसके पति और ससुराल वालों द्वारा निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने के मामले में शनिवार को सीएम अशोक गहलोत धरियावद पहुंचे और पीड़िता से मुलाकात की। सीएम ने पीड़िता को 10 लाख रूपए की आर्थिक सहायता और पुर्नवास सहित सरकारी नौकरी देने का आश्वासन दिया। साथ ही भरोसा दिलाया कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।

मुख्यमंत्री सीएम गहलोत ने कहा यह घटना बेहद दुखद और निंदनीय है। जैसे ही वीडियो वायरल होने की सूचना एसपी तक पहुंची, वे और पुलिस जाब्ता तुरंत मौके पर गए। रात को ही एडीजी दिनेश एमएन धरियावद पहुंच गए। पुलिस ने रात को ऐसे इलाके से आरोपियों की धरपकड़ की जहां सिग्नल तक नहीं आ रहे थे, मुख्य आरोपी रात को ही गिरफ्तार कर लिए गए। मामले में जितने आरोपी होंगे सभी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह अमानवीय घटना है।

सीएम गहलोत बोले पारिवारिक झगड़े दुनिया में हर जगह होते हैं, लेकिन ऐसी घिनौनी हरकत करना, कानून हाथ में लेना, इससे निंदनीय कुछ नहीं हो सकता। ऐसे मामलों में पक्ष और विपक्ष को मिलकर समाज को मैसेज देना चाहिए कि ऐसी घटनाओं की समाज में जगह नहीं है।

UIT Udaipur

पति सहित 7 गिरफ्तार, 4 हिरासत में

सीएम के निर्देशानुसार शनिवार सुबह एडीजी क्राइम दिनेश एमएन भी मौके पर पहुंचे। पीड़िता से मुलाकात कर उसकी स्थिति जानी और जिले में महिलाओं के लिए बनाई गई काउंसलिंग टीम से उसकी काउंसलिंग शुरू करवाई गयी है। एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि महिला के अपहरण और उसे निर्वस्त्र कर घुमाने के आरोप में पति सहित 7 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है, वहीं 4 लोग पुलिस हिरासत में हैं। इन 4 लोगों में एक अपचारी है, वहीं तीन हॉस्पिटल में उपचाररत हैं, ये पुलिस से भागने की कोशिश के दौरान चोटिल हो गए थे।

शुक्रवार शाम एसपी को मिला वीडियो तो मचा हड़कंप

पुलिस ने बताया कि घटना गुरूवार शाम की है। पीड़िता द्वारा दी गयी एफआईआर के अनुसार पीड़िता करीब 15 दिन पहले पीहर गयी थी, वहीं से वह एक युवक के साथ नाते चली गयी। पीड़िता पिछले कुछ दिनों से युवक के साथ उसके गांव देवला में ही रह रही थी। इस बारे में जब पीड़िता के पति को पता चला तो वह 7 से 8 लोगों के साथ देवला गांव गया और वहां से पीड़िता को जबरन उठा कर पहाड़ा गांव ले आया। यहां पति व ससुराल वालों ने मिलकर महिला को निर्वस्त्र किया और गांव में घुमाया।

महिला रहम की भीख मांगती रही, चीखती रही, लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा। ग्रामीणों ने भी वीडियो बनाया, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। पीड़िता की ननद ने उसके भाई को उकसाया कि वह भाभी को निर्वस्त्र करे। ससुराल वालों ने इस घटनाक्रम का वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया। यह वीडियो करीब 24 घंटे बाद शुक्रवार शाम प्रतापगढ़ एसपी अमित कुमार सहित अन्य उच्च अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के संज्ञान में आया तो हड़कंप मच गया।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलवाएंगे केस

एडीजी दिनेश एमएन ने कहा कि मामले में करीब 17 से 18 आरोपी हो सकते हैं। सभी की गिरफ्तारी कर जल्द से जल्द चालान पेश किया जाएगा और प्रयास रहेगा कि केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो और आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलवायी जाए। केस की मॉनीटरिंग मैं खुद करूंगा।

Tags: ADG Dinesh MNar live newsCM Ashok GehlotCM ashok gehlot meet victim in dhariyawad pratapgarhlatest news in hindipratapgarh newsRajasthanrajasthan newsudaipurwoman disrobed parade case dhariyawad pratapgarhwoman disrobed parade case pratapgarh

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .