AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

वर्धा ग्रुप के राफेल्स और ट्राइटन होटल-रिसोर्ट पर ईडी छापे में बड़ा खुलासा: बड़े स्तर पर विदेशी निवेश का हवाला से हुआ लेन-देन

Lucky Jain by Lucky Jain
September 2, 2023
Reading Time: 1 min read
ed raid on vardha enterprises raffels and triton hotel and resort revealed foreign investment hawala transactions


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

छापे में ईडी ने अघोषित 1 करोड़ 27 लाख रूपए नकद और संदिग्ध दस्तावेज जब्त किए

लकी जैन, उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नई दिल्ली से आयी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीमों ने 28 से 31 अगस्त तक वर्धा एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड के राफेल्स होटल-रिसोर्ट, ट्राइटन होटल-रिसोर्ट और इसके डायरेक्टर, प्रमोटर्स शिवशंकर शर्मा, रतनकांत शर्मा सहित अन्य डायरेक्टर्स पर सर्च छापे की कार्रवाई की। यह कार्रवाई उदयपुर, जयपुर, दिल्ली और मुंबई में ग्रुप के प्रोजेक्ट्स पर एक साथ की गयी। इस कार्रवाई में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

ईडी द्वारा दी गयी अधिकृत जानकारी के अनुसार इस ग्रुप और इसके डायरेक्टर्स पर फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट 1999 (FEMA के तहत कार्रवाई की गयी है। चार दिन तक चली कार्रवाई में ईडी ने खुलासा किया है कि ग्रुप और इसके डायरेक्टर्स द्वारा होटल के डवलममेंट के लिए बड़े स्तर पर विदेशी निवेश FDI (फॉरेन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट) लिया गया है, यह निवेश ग्रुप ने मॉरिशस की शिवनार होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के जरिए लिया है। ग्रुप ने इस दौरान कई बार FEMA का उल्लंघन किया है। शुरूआती जांच में पाया गया है कि ट्राइटन ग्रुप बड़े स्तर पर विदेशों से हवाला के जरिए लेन-देन करने में शामिल है।

वर्द्धा और ट्राइटन दोनों के डायरेक्टर्स एक ही हैं

गौरतलब है कि उदयसागर में बना राफेल्स उदयपुर होटल-रिसोर्ट वर्धा एनरप्राइजेज कंपनी का है। वर्धा एन्टरप्राइजेज और ट्राइटन होटल रिसोर्ट कंपनी के डायरेक्टर्स एक ही हैं। वर्धा एन्टरप्राइजेज के डायरेक्टर शिवशंकर शर्मा, मयंक शिवशंकर शर्मा, पोथी सिंह कमलेश और रतनकांत शर्मा हैं, जबकि ट्राइटन होटल-रिसोर्ट के डायरेक्टर्स में हितेश भायानी, रतनकांत शर्मा, पोथी सिंह कमलेश हैं।

सीज किए अघोषित 1.27 करोड रूपए और कई दस्तावेज

प्रवर्तन निदेशालय ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्रवाई में ईडी ने 1.27 करोड़ अघोषित नकद सहित कई संदिग्ध दस्तावेज, डिजीटल एवीडेंस, हार्ड डिस्क, मोबाइल सहित अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। इस दौरान खुलासा हुआ है कि ग्रुप द्वारा बड़े स्तर पर अघोषित ट्रांजेक्शन किया गया है। इस अघोषित ट्रांजेक्शन को ग्रुप द्वारा होटल के डवलपमेंट में निवेश किया गया है। ईडी का मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

संबंधित खबरें भी पढ़ें : ईडी का राफेल्स उदयपुर पर छापा

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsEDed raid on vardha enterprisesed raid on vardha enterprises raffles and triton hotel and resort revealed foreign investment hawala transactionsEnforcement Directorate (ED)FEMAForeign exchange management act 1999latest news in hindiraffels udaipurrajasthan newstriton hotel and resortudaipurUdaipur newsudaipur news updatevardha group

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .