AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा का आगाज

Devendra Sharma by Devendra Sharma
September 2, 2023
Reading Time: 1 min read
BJP Parivartan yatra sawaimadhopur rajasthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सवाई माधोपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिखाई हरी झंडी

सवाईमाधोपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान में सत्ता परिवर्तन के मकसद से निकल रही भाजपा की परिवर्तन संकल्य यात्रा का शनिवार को रणथंभौर स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर से आगाज हो गया।

परिवर्तन यात्रा के शुभारंभ अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजस्थान की गहलोत सरकार के कामकाज पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि अब राजस्थान में सत्ता परिवर्तन का समय आ गया है। हजारों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं के जोश के बीच नड्डा ने हरी झंडी दिखाकर परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ किया। प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित भाजपा के कई नेता मौजूद थे।

परिवर्तन यात्रा राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों को कवर करेगी

भाजपा की यह यात्रा प्रदेश में चार स्थानों से शुरू होगी। यात्रा के रूप में राजस्थान के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में रथ जाएंगे और प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की अपील की जाएगी। इसके लिए पार्टी ने क्षेत्रवार नेताओं को अलग अलग जिम्मेदारियां दी है।

मेवाड़ में 3 सितंबर से निकलेगी यात्रा,अमित शाह भी आएंगे

मेवाड़ में रविवार को डूंगरपुर के बैणेश्वर धाम से परिवर्तन यात्रा शुरू होगी। इस अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सभा को संबोधित भी करेंगे। मेवाड़ से निकलने वाली परिवर्तन संकल्प यात्रा का संयोजक पूर्व मंत्री चुन्नीलाल गरासिया को संयोजक बनाया गया है।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: latest news in hindilive newsparivartan Sankalp Yatra bjpparivartan Yatra bjp rajasthanRajasthan Assembly Electionrajasthan bjp newsrajasthan live newsrajasthan news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .