AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

मानसून की बेरूखी: इस महीने भी राज्य में औसत से कम बारिश का पूर्वानुमान

Devendra Sharma by Devendra Sharma
September 1, 2023
Reading Time: 2 mins read
Mahi Dam banswada


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अब तक न माही बांध भरा न जयसमंद, गर्मी का असर भी हुआ तेज

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। इस साल 25 जून को मेवाड़-हाड़ोती के रास्ते राजस्थान में प्रवेश करने वाले मानसून ने शुरूआती दौर में अच्छी बारिश की, लेकिन करीब महीने भर से मानसून की बेरूखी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

मौसम के जानकारों के अनुसार अल नीनों के असर से मानसून सुस्त हुआ है। मौसम विभाग ने सितंबर में भी राजस्थान के अधिकांश भागों में औसत से कम बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। इससे बारिश को लेकर चिंता और बढ़ गई है।

बारिश का क्रम टूटने से इस मानसूनी सीजन में अब तक माही बांध लबालब नहीं हो पाया। इसके गेट खुलने को लेकर लोगों में इंतजार बढ़ता जा रहा है। माही बांध का जलस्तर अब तक 281.50 मीटर आरएल के मुकाबले 278.90 ही हुआ है। यानी माही बांध पूर्ण भराव क्षमता के मुकाबले अब तक 79.01 प्रतिशत ही भरा है।

Jaisamand Lake udaipur
जयसमंद

जयसमंद का जलस्तर अब तक 8.38 मीटर के मुकाबले 5.90 मीटर हुआ है। प्रतापगढ़ जिले में स्थित जाखम बांध का जलस्तर 31 मीटर के मुकाबले 22.40 मीटर हुआ है। ऐसे में प्रमुख जलाशयों की स्थिति देखते हुए चिंता बढ़ी हुई है। इन जलाशयों पर पेयजल व्यवस्था के साथ ही सिंचाई भी निर्भर है।

UIT Udaipur

इस महीने भी कम बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार सितंबर माह में भी राजस्थान में मानसून कमजोर रह सकता है। इस दौरान राज्य के अधिकांश भागों में औसत से कम बारिश होने की संभावना है। साथ ही राज्य के कुछ भागों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान औसत से अधिक रहने की प्रबल संभावना है। बारिश का क्रम टूटने से अधिकांश जलाशयों में पानी की आवक एक तरह से थम गई है।

राजस्थान में अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। इस कारण दिन के साथ ही रात में भी गर्मी का असर तेज हो गया है। फतेहपुर सीकर, चुरू और श्री गंगानगर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री पार हो चुका है।

 weather update india rajasthan imd

उदयपुर शहर में इस सीजन में 449 मिलीमीटर बारिश हुई

इस सीजन में उदयपुर शहर में अब तक कुल 449 मिलीमीटर बारिश ही हुई है। जिले में कुल 741.8 मिमी बारिश हुई है। जिले में सबसे अधिक 840 मिमी बारिश गोगुंदा में हुई है। राजसमंद जिले में कुल 457.7 मिमी बारिश हुई है,जिले में सबसे अधिक 899 मिमी बारिश गढ़बोर में हुई। बांसवाड़ा जिले में 741 मिलीमीटर, चित्तौड़ जिले में 622, डूंगरपुर जिले में 599 और प्रतापगढ़ जिले में कुल 775 मिमी बारिश हुई है।

राजसमंद में औसत से अधिक हो चुकी बारिश

इस सीजन में राजसमंद जिले में औसत से 40.8 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। जबकि उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़, डूंगरपुर व प्रतापगढ़ जिले में औसत से कम बारिश हुई है। राजसमंद झील में धीरे-धीरे पानी की आवक अभी भी बनी हुई है और इसका जलस्तर 9.15 मीटर के मुकाबले 8.37 मीटर हो चुका है।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsimd jaipurjaisamand newslatest news in hindimahi dam banswada rajasthanrain in udaipurrajasthan newsRAJASTHAN WEATHER UPDATEudaipur mausamudaipur news updateudaipur weather updateweather Forecast for rajasthanweather forecast udaipurweather news udaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .