नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। केन्द्र सरकार ने संसद का एक विशेष सत्र 18 से 22 सितंबर तक आयोजित करने की घोषणा की है। इस संबंध में गुरूवार को केन्द्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने ट्विट कर जानकारी दी है। प्रह्लाद जोशी ने पोस्ट में कहा कि संसद का विशेष सत्र (17वीं लोकसभा का 13वां सत्र और राज्यसभा का 261वां सत्र) 18 से 22 सितंबर तक बुलाया जा रहा है। जिसमें 5 बैठकें होंगी। अमृत काल के समय में होने वाले इस सत्र में संसद में सार्थक चर्चा और बहस होने को लेकर आशान्वित हूं।
हालाँकि इस विशेष सत्र के एजेंडे को लेकर कोई भी अधिकृत बयान नहीं आया है। नई दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को जी-20
शिखर सम्मेलन होने वाला है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


