टोंक,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान के टोंक जिले के डिग्गी क्षेत्र में मंगलवार देर रात भूरया महादेव मंदिर के 93 वर्षीय पुजारी सियाराम दास महाराज की हत्या कर दी गयी है। (priest murder in diggi tonk) सुबह जब स्थानीय लोग दर्शन करने मंदिर पहुंचे तो वारदात का पता चला। सूचना जैसे ही क्षेत्र में फैली, बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठे हो गए हैं और प्रदर्शन कर धरने पर बैठ गए। स्थानीय लोगों ने बुधवार को बाजार बंद रखे, क्षेत्र में हो रहे अपराधों के खिलाफ प्रदर्शन कर पुजारी परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।
सूचना पर एसपी राजर्षी राज वर्मा अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम घटनास्थल से सैंपल लिए, आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस की डॉग स्कॉयड टीम भी मौके पर है। एसपी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी गयी हैं, संभावित क्षेत्र में टीमें दबिशें दे रही हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।
50 वर्षों से मंदिर में कर रहे थे पूजा-सेवा कार्य
स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार महंत सियाराम दास महाराज पिछले 50 सालों से भूरिया महादेव मंदिर में पूजा-पाठ व सेवाकार्य कर रहे थे और मंदिर परिसर में ही रहते थे। वारदात मंगलवार देर रात की बतायी जा रही है। महंत सियाराम दास सो रहे थे, इस दौरान कुछ बदमाशों ने मंदिर परिसर में घुसे और महंत के सिर पर वार कर उनकी हत्या कर दी।

सांसद ने सरकार पर बोला हमला
इधर पुजारी की हत्या पर राजनीति भी गरमा गयी है। टोंक सवाईमाधोपुर सांसद सुखबीर सिंह ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि राजस्थान में कोई भी सुरक्षित नहीं है। स्थानीय प्रशासन सिर्फ सरकार के प्रचार-प्रसार में लगा है, जबकि सुरक्षा व्यवस्था बदतर हाल में है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


