AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

अनूठी डेस्टिनेशन वेडिंग: शहर में गाजे-बाजों के साथ निकलेगी 54 दिव्यांग एवं निर्धन जोड़ों की बिंदोली

Lucky Jain by Lucky Jain
August 28, 2023
Reading Time: 2 mins read
narayan seva sansthan divyang and nirdhan samuhik vivah samaroh 2023 udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नारायण सेवा संस्थान का 40वां दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह 2-3 सितम्बर को

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। डेस्टिनेशन वेंडिंग के लिए फेमस झीलों की नगरी उदयपुर में 2-3 सितंबर को एक अनूठी डेस्टिनेशन वेडिंग होने वाली है। जहां एक साथ 54 दिव्यांग और निर्धन जोड़ों का विवाह होगा। बग्गी पर सवार 54 दूल्हे गाजे-बाजों के साथ शहरभ्रमण कर बारात लेकर दुल्हन के दर पर आएंगे। इस अनूठे सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन नारायण सेवा संस्थान की ओर से किया जा रहा है। (narayan seva sansthan divyang and nirdhan samuhik vivah samaroh)

संस्थान के ग्लोबल प्रेसीडेंट प्रशान्त अग्रवाल ने बताया कि नारायण सेवा संस्थान की ओर से 2-3 सितंबर को 40वां निःशुल्क दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन होगा। शादी समारोह के सभी कार्यक्रम बड़ी स्थिति संस्थान परिसर में होंगे। इसमें सात राज्यों के 54 जोड़े परिणय सूत्र में बंधकर गृहस्थ जीवन की शुरुआत करेंगे। इस विवाह समारोह में राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश से 28 दिव्यांग और 26 निर्धन जोड़े हैं।

देशभर से कुल 1500 मेहमान हिस्सा लेंगे

आज पत्रकार वार्ता के दौरान सामूहिक विवाह का पोस्टर का विमोचन किया गया, इस अवसर पर विष्णु शर्मा “हितैषी”, भगवान प्रसाद गौड़, संस्थान के विवाह समारोह प्रभारी रोहित तिवारी और गंगोत्री विभाग प्रमुख रजत गौड़ मौजूद रहे। संस्थान की ओर से अब तक हुए निशुल्क सामूहिक विवाह समारोह में 2252 दिव्यांग एवं निर्धन जोड़ों का गृहस्थ जीवन बस चुका है। यह दिव्यांग विवाह दो अधूरे जीवन को पूर्णता प्रदान करता है। समारोह में देशभर से कुल 1500 मेहमान हिस्सा लेंगे।

हर पल बनेगा यादगार

इस सामूहिक विवाह समारोह में ऐसे दिव्यांग भी हैं, जिन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि उनकी शादी हो सकेगी। कोई नेत्रहीन है, तो किसी ने दोनों पैर नहीं हैं। कुछ व्हीलचेयर पर चलते हैं, तो एक पैर-एक हाथ से विकृत हैं। कुछ जोड़े दोनों हाथ और पैरों से दिव्यांग होने के चलते घिसट-घिसटकर चल पाते हैं। संस्थान के सहयोग से जब इन दिव्यांगों को इन्हीं के जैसे इन्हें समझ पाने वाले जीवन साथी मिले तो इनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इनके लिए शादी का सपना देखना असंभव था और अब इनकी शादी पूरे धूमधाम, गाजे-बाजों के साथ हो रही है।

दुल्हनों को स्वर्णाभूषण और गृहस्थी का सामान भेंट किया जाएगा

प्रशान्त अग्रवाल ने बताया कि सभी 54 दुल्हनों को सोने का मंगलसूत्र सहित सोने और चांदी के अन्य आभूषण और गृहस्थी के सामान भेंट स्वरूप दिए जाएंगे। 2 सितंबर को शुभ मुहूर्त में संस्थान संस्थापक चेयरमैन पद्मश्री कैलाश मानव और कमला देवी के सानिध्य में गणपति स्थापना, हल्दी रस्म व विवाह के पारम्परिक गीत-नृत्य के बीच मेहंदी रस्म की अदायगी होगी। इस दौरान उन जोड़ों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने पिछले विवाहों में फेरे लेकर घर-संसार बसाया और वे खुशहाल हैं।

प्रथम दिवस के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए अग्रवाल ने कहा दिनांक 2 सितम्बर सायं 5 बजे नगर निगम से बाजे.गाजे के साथ सजे धजे वाहनों में बिंदोली निकाली जाएगी। बिन्दोली सूरजपोल सर्किलए बापू बाजारए व देहली गेट से मुख्य मार्ग होते हुए नगर निगम में विराम होगी। माहौल ऐसा होगा कि बिन्दोली में शामिल होने वाले परिजन अपने आपको झूमने और नृत्य करने से रोक नहीं पाएंगे। यहां से सभी वर.वधू व उनके परिजन सेवा महातीर्थ व अतिथिगण वाहनों से अपने विश्राम स्थलों पर पहुंचेंगे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsdivyang and nirdhan samuhik vivah samarohlatest news in hindiMass Wedding Ceremony udaipurnarayan seva sansthannarayan seva sansthan divyang and nirdhan samuhik vivah samaroh 2023narayan seva sansthan divyang and poor mass wedding ceremonynarayan seva sansthan udaipurrajasthan newsudaipurUdaipur news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .