उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भारत सरकार के स्मार्ट सीटी मिशन के अंतर्गत इंडिया स्मार्ट सिटीज़ अवार्ड्स कॉन्टेस्ट 2022 (India Smart Cities Awards Contest 2022)में उदयपुर ने तीन अवार्ड जीते है।
जॉइंट सेक्रेटरी व मिशन डायरेक्टर स्मार्ट सिटी मिशन आवास और शहरी विकास मंत्रालय ने वीसी के जरिए इंडिया स्मार्ट सिटीज़ अवार्डस कांटेस्ट 2022 की घोषणा की। इसमें उदयपुर को भी तीन अवार्ड मिले है।
उदयपुर स्मार्ट सिटी कंपनी बोर्ड के एसीईओ कृष्णपाल सिंह चौहान ने बताया कि उदयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने तीन अवार्ड जीते एवं राजस्थान को स्टेट अवार्ड में तीसरा स्थान भी मिला है। राष्ट्रीय स्तर पर नार्थ जोन केटेगरी में उदयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

स्मार्ट सिटी ऐप के लिए गवर्नेंस प्रोजेक्ट में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
एसीईओ चौहान ने बताया कि उदयपुर शहर को स्मार्ट सिटी ऐप के लिए गवर्नेंस प्रोजेक्ट में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान मिला। पार्टनर अवार्ड में इंफ़्रास्ट्रक्चर केटेगरी में एलएंडटी को उदयपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिये पहला स्थान मिला। ये अवार्ड आगामी 27-28 सितंबर को इंदौर में होने वाले राष्ट्रीय स्तर के समारोह में प्रदान करेंगी।
डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


