जापान समुद्र में छोड़ रहा है उपचारित रेडियोएक्टिव वाटर
एआर लाइव न्यूज। जापान ने सुनामी में तबाह हुए फुकुशिमा दाइजी परमाणु ऊर्जा संयंत्र के वेस्ट वाटर का ट्रीटमेंट कर समुद्र में छोड़ना शुरू कर दिया है। जापान के इस विवादित कदम के बाद चीन ने जापान से आयात होने वाले सी-फूड पर प्रतिबंध लगा दिया है। चीनी ने इस संबंध में नोटिस जारी किया है। जिसके अनुसार जापान से आयात होने वाले समुद्री भोजन पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लागू कर दिया गया है।
चीन के सीमा शुल्क अधिकारियों ने गुरुवार को जापान के सी-फूड पर प्रतिबंध की घोषणा की। अधिकारियों ने कहा कि हमारे देश के स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा को देखते हुए यह प्रतिबंध लगाया गया है।
इंटरनेशनल मानकों के अनुसार वाटर ट्रीटमेंट किया गया है
जापान ने दावा किया है कि परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पानी का इंटरनेशनल मानकों के अनुसार ट्रीटमेंट कर इसे रेडियोएक्टिव मुक्त बनाया है। इस पानी में रेडियोएक्टिव प्रभाव नगण्य है, ऐसे में यह पर्यावरण को किसी प्रकार से नुकसान नहीं पहुंचाएगा। इस प्लांट को पूरी तरह बंद करने और भविष्य में किसी भी रिसाव से बचने के लिए इस पानी को समुद्र में छोड़ा जाना जरूरी है। फुकुशिमा दाइची परमाणु के संचालक का कहना है कि गुरुवार को प्रशांत महासागर में उपचारित रेडियोधर्मी पानी का पहला बैच छोड़ना शुरू कर दिया।
जापानी मछुआरों ने विरोध जताया
इधर जापानी मछुआरों ने जापान सरकार के इस कदम का विरोध किया है। जापानी मछुआरों का कहना है कि यह पानी समुद्र में छोड़े जाने से उनके द्वारा भेजे जा रहे सी-फूड प्रोडक्स की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े होंगे।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


