एआर लाइव न्यूज। कर्नाटक सरकार के तमिलनाडु को कावेरी जल छोड़ने के निर्णय के खिलाफ मंगलवार को हजारों किसान कर्नाटक में सड़कों पर उतर आए। हाईवे पर विरोध प्रदर्शन के लिए बड़ी संख्या में किसान इंदुवालु गांव से निकले, प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग तक मार्च किया और बैलगाड़ियों और ट्रैक्टरों के साथ जुलूस निकाला। इससे राजमार्ग भी अवरूद्ध हो गया। इस दौरान प्रदर्शनकारी किसानों को जब पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो पुलिस व किसानों की झड़प हो गयी।
राज्य किसान संगठनों के संघ और राज्य गन्ना उत्पादक संघ के नेता पिछले सप्ताह से केआरएस और काबिनी जलाशयों से तमिलनाडु के लिए कावेरी जल छोड़े जाने का विरोध कर रहे हैं। किसानों ने नारे लगाए और सरकार से कर्नाटक के किसानों के हितों की रक्षा करने का आग्रह किया किसानों से राज्य सरकार से धान की फसल की सिंचाई के लिए लगातार पानी छोड़ने का आग्रह किया है।
इधर भाजपा कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर किसानों को धोखा देने का आरोप लगाया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कर्नाटक के किसानों के हितों की अनदेखी की है, खासकर मैसूरु, मांड्या और रामनगर जिलों में। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस नेताओं के पुतले भी फूंके।विरोध प्रदर्शन में जनता दल सेक्युलर के कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


