AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर में 9वां सीपीए भारत क्षेत्र सम्मेलन शुरू

Lucky Jain by Lucky Jain
August 21, 2023
Reading Time: 2 mins read
commonwealth-parliamentary-association-cpa-india-region-conference-starts-in-udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जनप्रतिनिधियों को अधिक उत्तरदायी बनाने, डिजिटल इकोनोमी, सुदृढ़ लोकतंत्र सहित विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

  • संसदीय संस्थाओं में संवाद का स्तर गिरा है, सदन में गरिमा जरूरी है: लोकसभा अध्यक्ष
  • सीपीए इंडिया के प्रयास लोकतंत्र और सुशासन होगा मजबूत: मुख्यमंत्री
  • लोकतंत्र में विधायिका व कार्यपालिका में समन्वय अनिवार्यः डॉ सीपी जोशी

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ (commonwealth parliamentary association) का 9वां भारत क्षेत्र सम्मेलन सोमवार से उदयपुर में शुरू हुआ। सम्मेलन में लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती, जनप्रतिनिधियों को अधिक उत्तरदायी बनाने, डिजिटल सशक्तिकरण से गुड गवर्नेंस जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मंथन प्रारंभ हुआ। (CPA india region conference in udaipur)

सीपीए भारत क्षेत्र सम्मेलन के तहत प्रथम दिन सोमवार सुबह होटल ताज अरावली में सीपीए कार्यकारी समिति की बैठक हुई। इसके पश्चात सभी अतिथि होटल अनंता पहुंचे वहां उद्घाटन सत्र हुआ। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर सम्मेलन का शुभारंभ किया।

सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि वर्ष 1911 में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की स्थापना हुई थी। तब इसमें 57 देश थे। इसके बाद निरंतर इसका विस्तार होता गया। इस संघ ने लोकतांत्रिक संस्थाओं को सुदृढ़ करने में अभूतपूर्व योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि आज संसदीय संस्थाओं में संवाद का स्तर गिरा है, सदन में गरिमा जरूरी है।सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी पी जोशी ने सभी अतिथियों का शाब्दिक स्वागत करते हुए सीपीए के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

UIT Udaipur

डॉ. जोशी ने प्रदेश में पक्ष और विपक्ष को साथ लेकर सदन चलाया: मुख्यमंत्री

सम्मेलन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सम्मेलन के जरिए विशेषज्ञों के विचारों से जनप्रतिनिधियों का ज्ञानवर्द्धन होगा, जिससे हमारा लोकतंत्र और सुशासन अधिक मजबूत होगा। मुख्यमंत्री ने राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ.सीपी जोशी द्वारा राजस्थान में सीपीए की गतिविधियों और विधानसभा में किए गए अभिनव प्रयासों की भी सराहना की।

उन्होंने कहा विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी बहुत बड़ी होती है और डॉ. सीपी जोशी ने निष्पक्ष रहते हुए पक्ष और विपक्ष को साथ लेकर सदन का संचालन किया है, जिसके लिए मैं उन्हें बधाई देता हूं। उन्होंने जरूरत पड़ने पर न तो पक्ष को बख्शा और न ही विपक्ष को बख्शा।

सीपीए मुख्यालय के चेयरपर्सन इयान लिडेल ग्रेंजर ने कहा कि राजस्थान की धरती पर आना एक अच्छा अवसर है। सीपीए सम्मेलन के दौरान हम सभी को एक दूसरे के विचारों को साझा करते हुए सीखने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज विश्व के सामने आतंकवाद, सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियां विद्यमान है।

commonwealth-parliamentary-association-cpa-india-region-conference-starts-in-udaipur

कॉफी टेबल बुक का विमोचन

सम्मेलन में सीपीए राजस्थान के सचिव संयम लोढ़ा ने अंत में सभी का आभार व्यक्त किया। लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह और राजस्थान विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा सहित देश की विभिन्न विधानसभाओं के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, विधान परिषदों के सभापति, उपसभापति, सचिव, राजस्थान सरकार के मंत्रीगण और विधायकों सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

समारोह में अतिथियों ने राजस्थान विधानसभा में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की राजस्थान शाखा द्वारा आयोजित किए गए विविध कार्यक्रमों और कार्यशालाओं पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया गया। इसी प्रकार कार्यक्रम में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की राजस्थान शाखा के कार्यक्रमों पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री का भी प्रदर्शन किया गया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: 9th CPA india region conferencear live newsbjp leader rajendra singh rathoreCM Ashok Gehlotcommonwealth parliamentary associationCPA india region conference in udaipurlatest news in hindilok sabha speaker om birlanational newsRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur newsvidhan sabha speaker cp joshi

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .