AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

मजबूत सड़क तंत्र से प्रशस्त होगा मिशन-2030 का मार्ग: मुख्यमंत्री

Devendra Sharma by Devendra Sharma
August 17, 2023
Reading Time: 1 min read
road project in rajasthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

4817 करोड़ के 153 सड़क कार्याें का हुआ लोकार्पण एवं शिलान्यास

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2030 तक प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने का संकल्प लिया है। एक मजबूत सड़क तंत्र से ही मिशन-2030 का मार्ग प्रशस्त होगा।

गहलोत ने गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 4817 करोड़ की लागत के 153 सड़क विकास कार्यों का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया। गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार दुर्घटना रहित सुरक्षित और सुगम सफर के लिए उच्च गुणवत्तापूर्ण सड़कों का जाल बिछा रही है। इससे निवेशकों के लिए एक सकारात्मक माहौल बना है।

UIT Udaipur

50 राजमार्गाें को एनएच में क्रमोन्नत करने की केंद्र से मांग

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में निवेश की अपार संभावनाओं को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा उच्च गुणवत्तापूर्ण सड़कों का विकास किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश के 50 प्रमुख राज्य राजमार्गों को राष्ट्रीय राजमार्गों में क्रमोन्नत करने की मांग को लेकर कई बार केंद्र सरकार को पत्र लिखा गया। राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ने से औद्योगिक विकास को गति मिलेगी तथा रोजगार की संभावनाएं बढ़ेगी, जिससे जनता को लाभ मिलेगा।

udaipur little star poster ad

1 लाख किमी से अधिक लंबी सड़के बनाने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने 1 लाख किमी से अधिक सडकों का विकास कराने का लक्ष्य रखा है। इसमें से 66 हजार किमी से अधिक सड़कों का विकास हो चुका है। नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं में भी पीडब्ल्यूडी के माध्यम से सड़कें बनवा रहे हैं।

वर्ष 2030 से पहले राज्य के 100 की आबादी वाले गांवों को भी सड़कों से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजनलाल जाटव ने बताया कि सड़कों के विकास से प्रदेश में विकास को एक नई गति मिलेगी। मुख्य सचिव उषा शर्मा और प्रमुख शासन सचिव, पीडब्ल्यूडी वैभव गालरिया सहित प्रदेश के कई अधिकारी मौजूद थे।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsCM Ashok Gehlotpwd rajasthanrajasthan newsroad network in rajasthanroad project in rajasthanudaipurudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .