AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

स्वतंत्रता दिवस समारोह : संभागीय आयुक्त ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया, 72 जनों का हुआ सम्मान

Lucky Jain by Lucky Jain
August 15, 2023
Reading Time: 2 mins read
independence day 2023 celebration in udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर के गांधी ग्राउंड में आज मंगलवार सुबह 9 बजे जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा फहराया। झंडा रोहण और राष्ट्रगान के साथ शुरू हुए समारोह में संभागीय आयुक्त ने पुलिस बटालियन, एनसीसी कैडेट्स सहित सरकारी और निजी स्कूलों के छात्र-छात्राओं के परेड का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली।

समारोह में सरकार की विभिन्न योजनाओं का वाचन किया गया। समारोह में आईजी अजयपाल लांबा, कलेक्टर अरविंद पोसवाल, एसपी भुवण भूषण यादव, वन विभाग सीसीएफ आरके सिंह और आरके जैन सहित सभी पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, स्वतंत्रता सेनानी और उदयपुर के शहीद सपूत लेफ्टिनेंट अर्चित वर्डिया, लेफ्टिनेंट अभिनव नागौरी और मेजर मुस्तफा बोहरा के परिवारजन सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

hindustan zinc 15 august badhai sandesh -1

देशभक्ति गीतों से गुंजायमान हुआ गांधीग्राउंड

समारोह में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्तिगीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिससे पूरा गांधीग्राउंड देशभक्ति गीतों से गुजायमान हो गया। छोटे-छोटे बच्चों ने जब राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की आन-बान-शान में रोमांचक प्रस्तुतियां दी तो सभी दर्शक चकित रहे गए। छात्र-छात्राओं ने दर्शकों की खूब तालियां और सराहना प्राप्त की।

independence day 2023 celebration in udaipur -1

इनका हुआ सम्मान

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में उल्लेखनीय कार्यों के लिए उदयपुर के 72 जनों को सम्मानित किया गया।

  • उत्कृष्ट कार्य लिए आरएनटी अधीक्षक डॉ. आरएल सुमन, आरएनटी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. महेन्द्र सिंह राठौड़, आरएनटी के नर्सिंग ऑफिसर जितेन्द्र कुमार देवड़ा, कोटड़ा के खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शंकरलाल चव्हाण, मीरा गर्ल्स कॉलेज की आचार्य डॉ. श्रद्धा तिवारी, जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ के सहायक प्रोफेसर डॉ. विनस व्यास, राजस्थान कृषि महाविद्यालय के सह आचार्य डॉ. नारायणलाल मीणा, आहार एवं पोषण विज्ञान की सहायक आचार्य डॉ. सुमित्रा मीणा।
  • सीनियर नर्सिंग ऑफिसर विभा सैनी, कृषि उपज मण्डी सचिव मदनलाल गुर्जर, गिर्वा की भू अभिलेख निरीक्षक ऋतु मलकानी, राउमावि नवानिया के प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र रावल, कृषि अनुसंधान अधिकारी डॉ महेन्द्र कुमार यादव, सहायक कृषि अधिकारी गिर्वा रामेश्वरलाल बलई, उपपंजीयक मुद्राक भागीरथ सिंह लखावत, बलीचा के ग्राम विकास अधिकारी भूपेश भट्ट, एमजी कॉलेज के लेखाधिकारी पंकज जानी, गुरुनानक पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य फिरदोस खान।
  • आजीविका की शारदा मीणा, उप वन संरक्षक के निजी सचिव अजीत कुमार जैन, यूआईटी के भू अभिलेख निरीक्षक चितरंजन शर्मा, एनसीसी मुख्यालय के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी करणसिंह चुण्डावत, यूआईटी के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी रामलाल बुनकर, देवस्थान विभाग के सहायक प्रशासन अधिकारी पुष्करराज माली, कलेक्ट्रेट कार्यालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी नाजिया परवीन, एडीएम सिटी कार्यालय की सूचना सहायक कविता पण्ड्या, सीएमएचओ के सूचना सहायक मनीष मेघवाल, उपखण्ड गिर्वा कार्यालय के सूचना सहायक विजय मीणा।
  • राउप्रावि सुखदेवी नगर बेदला के शारीरिक शिक्षक रणवीर सिंह राणावत, राजकीय पन्नाधाय महिला चिकित्सालय के फार्मासिस्ट कमलेश श्रीमाली, पशु रक्षक कैलाश चन्द्र रावत, राउमावि भल्लों का गुड़ा के शारीरिक शिक्षक गणपत सिंह झाला, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ सहायक प्रत्युष जैन, राप्रावि चावड़ावास के अध्यापक चेतन देवासी, राकबाउमावि वरिष्ठ अध्यापक मीनाक्षी शर्मा, यूआईटी के नगर नियोजक सहायक भजन सिंह व जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कनिष्ठ सहायक दिलीप सिंह राणावत व किशन सिंह राठौड़ को सम्मानित किया।
  • सर्किट हाउस के राजकुमार मीणा, जिला एवं सेशन न्यायाधीश कार्यालय के कार्यालय सहायक विक्रम रावत व लिपिक ग्रेड द्वितीय निखिल कुमावत, सफाई कर्मचारी रोशन, संतोष व सरोज, पत्रकार धीरेन्द्र जोशी व मोहम्मद इलियास, संवाददाता अभिषेक जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता नंदकिशोर काबरा, वन्यजीव प्रेमी हर्षवर्द्धन सिंह राठौड़, कायाकिंग खिलाड़ी सक्षम कुमावत, सामाजिक कार्यकर्ता किरण पटेल, नाट्य निर्देशक कविराज लईक, समाजसेवी हीरालाल कटारिया।
  • बाल संरक्षक सदस्य शिल्पा मेहता, तैराकी प्रशिक्षक महेश पालीवाल, नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक कपिल सालवी, लेखक यादवेन्द्र द्विवेदी, लोक कलाकार टीलाराम गमेती, लोगर गमेती व तुलसीराम गमेती, प्रगतिशील किसान बाबूसिंह देवड़ा व नानालाल शर्मा।
  • पिस्टल शूटर पलक गुर्जर, राउप्रावि भीलूराणा कॉलोनी की विद्यार्थी सोनाक्षी पंडित, कायाकिंग खिलाड़ी शगुन कुमावत, छात्र अपूर्व सामोता, बॉक्सिंग खिलाड़ी आमिर अली, शूटिंग खिलाड़ी हीरासिंह राजपूत, टेनिस खिलाड़ी शाहरूख खान, जुडो खिलाड़ी विधेश राजौरा, शतरंज खिलाडी कनिष्का खराड़ी, प्रतिभावान छात्र तिथि बोहरा व सिद्धी गुप्ता, आरोग्य सेवा संस्थान एवं माय मिशन संस्थान को सम्मानित किया गया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsdivisional commissioner rajendra bhattindependence day 2023independence day 2023 celebrationindependence day celebrationlatest news in hindilive udaipurnational flag tirangaudaipurudaipur liveUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .