एनआईए और पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तान में रहने वाले हरविंदर रिंदा और अमेरिका में रहने वाले गोल्डी बराड़ से जुड़े पांच गुर्गों हथियार सहित गिरफ्तार
चंडीगढ़,(एआर लाइव न्यूज)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए और पंजाब पुलिस के संयुक्त कार्रवाई करते हुए सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया है। यह आतंकी हमला अमृतसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान किए जाने की साजिश रची जा रही थी।
पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने ट्विटर पर कहा पंजाब पुलिस ने एक केंद्रीय एजेंसी के साथ राज्य के भीतर शांति और सद्भाव को बाधित करने के उद्देश्य से एक आतंकवादी नेटवर्क को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया। नापाक योजनाएं नाकाम कर दिया गया है। काउंटरइंटेलिजेंस ऑपरेशन के तहत, पाकिस्तान में रहने वाले हरविंदर रिंदा और अमेरिका में रहने वाले गोल्डी बराड़ से जुड़े पांच गुर्गों को हथियार जब्त करने के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

आतंकी राज्य में हिंसा फैलाने की योजना बना रहे थे
डीजीपी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के चलते पंजाब पुलिस सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अभियान स्तर पर कार्रवाइयां कर रही थी। ये आतंकवादी कथित तौर पर पंजाब में सौहार्द बिगाड़ने के लिए राज्य में हिंसा फैलाने की योजना बना रहे थे। प्रारंभिक जांच में हथियारों की खेप के अलावा, अमेरिका से आने वाली वित्तीय सहायता का भी पता चला। विशेष रूप से, पकड़े गए व्यक्तियों के पास से दो विदेशी पिस्तौल बरामद किए गए। संपूर्ण आतंकवादी नेटवर्क का खुलासा करने के लिए व्यापक जांच चल रही है। अमृतसर में विशेष सुरक्षा और संचालन सेल द्वारा यूएपीए के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।



