AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, लैंड स्लाइड और बादल फटे: शिव मंदिर ढहा, दो हादसों में 16 की मौत

Lucky Jain by Lucky Jain
August 14, 2023
Reading Time: 1 min read
shimla shiv temple collapsed in landslide heavy rain -1


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मंदिर के मलबे में दबे श्रद्धालुओं का रेस्क्यू जारी

शिमला,(एआर लाइव न्यूज)। हिमाचल प्रदेश में पिछले दो दिन से रही भारी बारिश, लैंड स्लाइड और बादल फटने की घटनाओं के चलते चारों तरफ तबाही मची हुई है। शिमला में भूस्खलन होने और सोलन में बादल फटने से 16 लोगों की मौत हो चुकी है। शिमला में शिव मंदिर के मलबे में दबे श्रद्धालुओं का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू घटनास्थल पर पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री ने अपील की है कि हम सभी लोगों से घर के अंदर रहने की अपील करते हैं। हमने पहले ही स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी घोषित कर दी है। हमें राज्य भर से भूस्खलन की सूचना मिल रही है और लगातार बारिश और भारी भूस्खलन के कारण अधिकांश सड़कें बंद हैं।

सावन के आखिरी सोमवार के चलते मंदिर में काफी भीड़ थी

शिमला के समरहिल इलाके के पास स्थित शिव मंदिर में आज सावन का आखिरी सोमवार होने के चलते श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी, वहीं हर वर्षय यहां 15 अगस्त को भंडारा होता है, उसके लिए भी मंदिर में तैयारी हो रही थी। इसी दौरान अचानक भूस्खलन होने से मंदिर ढह गया और मलबे में मंदिर के अंदर मौजूद श्रद्धालु दब गए। मंदिर से 9 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं।

भारी बारिश चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत हो रही है। पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं, मंदिर के ऊपर मलबे के साथ चार से पांच पेड़ आ गिरे। इससे ज्यादा नुकसान हुआ है। वहीं सोलन के जादोन गांव में बादल फटने से एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गयी है। राज्य सरकार ने भारी भूस्खलन के कारण दो राष्ट्रीय राजमार्गों एनएच-5 और एनएच-205 को अनिश्चित काल के लिए बंद किया है, वहीं भूस्खलन, भारी बारिश, पेड़ गिरने से प्रदेश की 750 से अधिक सड़के बंद हो गए हैं।

shimla shiv tample collapsed in land sliding heavy rain

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsheavy rain in himachal pradeshlatest news in hindilive udaipurnational newsshimla newsshimla shiv mandir collapsed in landslidesolan news updateudaipurudaipur liveUdaipur newsweather update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .