मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा,चरणबद्ध रूप में देंगे फोन
जयपुर,( एआर लाइव न्यूज)। इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना(Indira Gandhi Smart Phone Scheme rajasthan) के पहले चरण में राजस्थान में 40 लाख महिलाओं को स्मार्ट फोन देने की योजना का गुरूवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में शुभारंभ किया। एक दिन पहले बांसवाड़ा के मानगढ़धाम में राहुल गांधी ने छात्रा को स्मार्टफोन सौंपकर इस योजना की औपचारिक शुरूआत की थी। जिलों में भी गुरूवार को इस योजना का शुभारंभ हो गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कोरोना काल के कारण चिप की कमी से स्मार्ट फोन वितरण में देरी हो गई, लेकिन आज खुशी है कि आज हमने फोन वितरण का काम शुरू कर दिया। राजीव गांधी का सपना था जो हम पूरा कर रहे हैं। चुनाव आ रहे है और आचार संहिता लागू होने के बाद हम फोन वितरण नहीं कर पाएंगे। ऐसे में यह काम चरणबद्ध रूप से पूरा होगा। प्रथम चरण में 40 लाख महिलाओं-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित होंगे। कुल 1 करोड़ महिलाओं-छात्राओं को ये फोन मिलेंगे।

आईटी के क्षेत्र में पूरे देश में नंबर वन है राजस्थान
सीएम ने कहा कि आईटी के क्षेत्र में राजस्थान पूरे भारत में नवंबर वन पर है। सीएम ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे फोन का उपयोग कर आईटी के क्षेत्र में एक्सपर्ट बने और गरीबों की सेवा करें। फोन का उपयोग कर अपना नॉलेज बढ़ाकर अन्य को भी नॉलेज बांटे। सरकार की योजनाओं से लोगों को लाभांवित करें।

उदयपुर में भी शुरू हुआ फोन वितरण
इस योजना के तहत उदयपुर जिले में भी महिलाओं को स्मार्ट फोन वितरीत किए गए। नगर निगम के सभागार में कलेक्टर अरविंद पोसवाल की मौजूदगी में फोन वितरित हुए। इस दौरान कलेक्टर ने महिलाओं से बाच भी की जिले में पहले चरण में 1 लाख 40 हजार 905 महिलाओं को स्मार्ट फोन वितरित किए जाएंगे। इस दौरान निगम आयुक्त मयंक मनीष और सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग की उप निदेशक शीतल अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य मौजूद थे।
डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


