AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

विश्व आदिवासी दिवस: मॉर्डन समाज को आदिवासियों से जीवन जीना सीखना चाहिए- राहुल गांधी

Devendra Sharma by Devendra Sharma
August 9, 2023
Reading Time: 2 mins read
vishwa adivasi diwas rahul gandhi at mangarh dham


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मानगढ़ धाम पर राहुल ने आदिवासी और वनवासी शब्द का फर्क बताते हुए भाजपा पर निशाना साधा

बांसवाड़ा,(एआर लाइव न्यूज)। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi Rally In Mangarh Dham)ने विश्व आदिवासी दिवस पर बुधवार को बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम पर सभा को संबोधित किया। सभा से पहले उन्होंने मानगढ़ स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। राहुल गांधी की इस सभा में उमड़े लोगों की संख्या ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कांग्रेस पार्टी में नया जोश भर दिया है। राहुल गांधी ने विश्व आदिवासी दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यहां आदिवासियों ने अंग्रेजों की लड़ाई में हिंदुस्तान को बनाने के लिए जो काम किया, जो कुर्बानी दी, उसके लिए मैं आप सबको दिल से आदिवासी समाज को धन्यवाद देता हूं।

राहुल गांधी ने अपने बचपन की बात बताते हुए कहा कि जब मैं छोटा था, 6-7 साल का था, तो मेरी दादी इंदिरा जी ने मुझे एक किताब दी थी, किताब का नाम “तेंदु एक आदिवासी बच्चा” था। वो एक आदिवासी बच्चे की जिंदगी के बारे में किताब भी। मैंने एक दिन दादी से पूछा कि ये आदिवासी शब्द का मतलब है। इस पर दादी ने कहा कि हिंदुस्तान के पहले निवासी है। ये जो हमारी जमीन है, जिसको आज हम भारत कहते हैं, ये जमीन इन आदिवासियों की जमीन थी।

राहुल गांधी ने कहा कि आज का मॉर्डन समाज है, उसको आदिवासियों से जिंदगी जीना समझना चाहिए। जल-जंगल-जमीन के साथ क्या बर्ताव होना चाहिए, क्या रिश्ता होना चाहिए ये आदिवासियों से सीखना चाहिए। आदिवासी इस धरती के पहले निवासी हैं। सालों पहले आदिवासी पूरे हिंदुस्तान में रहते थे,आहिस्ते आहिस्ते उनको धकेला गया।

vishwa adivasi diwas mangarh dham

भाजपा ने नया शब्द निकाला है वनवासी, वो नहीं चाहते कि आप आगे बढ़ो

राहुल गांधी ने कहा कि यह पूरा देश है इसकी जमीन पहले आदिवासियों की हुआ करती थी। अब भाजपा ने एक नया शब्द निकाला है वनवासी। वनवासी का मतलब जो जंगल में रहते हैं। हम आपको आदिवासी कहते है और हम चाहते है कि आप जो भी करें, जहां भी करें, आप सफलता प्राप्त करें। आपके बच्चे कॉलेज में जाना चाहें, इंडस्ट्री चलाना चाहें, एरोप्लेन उड़ाना चाहें आपका सपना पूरा होना चाहिए। वो(भाजपा) कहते हैं आप आदिवासी नहीं वनवासी हो। यह गलत है बीजेपी और आरएसएस कहती है कि आप जंगल में रहो, आपके बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर, इंडस्ट्रियलिस्ट नहीं बनें, हवाई जहाज नहीं उड़ाएं, प्रोफेसर नहीं बने।

वो(भाजपा) आपके वनवासी का पट्टा बांधना चाहते हैं। वो चाहते हैं आप वन में ही रहो, आगे नहीं बढ़ो। वो आप पर वनवासी का ठप्पा लगाना चाहते हैं। मतलब आप जंगल में रहते हो, आप दूसरों से कम हो लेकिन, कांग्रेस की सोच है आप और आपके बच्चे आगे बढ़े। राहुल ने कहा कि आप आदिवासी हो, आदिवासी थे और रहोगे। इस बात को कोई बदल नहीं सकता।

UIT Udaipur

आपके जंगल आपसे छीनकर अडानी जी को पकड़ा देते है

ये लोग(भाजपा )आपके जंगल को आपसे छीनकर अडानी जी को पकड़ा देते है। जबकि यह जमीन आपकी जमीन है, इस देश में आपको हक मिलना चाहिए। जब हमने आपको जंगल-जमीन का हक दिया, पेसा कानून दिया तो बीजेपी ने क्या किया। जो औजार हमने आपको दिए थे, बीजेपी ने रद्द कर दिए। वो चाहते हैं आप जंगल में रहे और आहिस्ते-आहिस्ते वो जंगल को काटते जाते हैं, आपके हक छीनते जाते हैं, जमीन छीनते जाते हैं। वो चाहते हैं कि आपको वनवासी कहें और जंगल गायब कर रहे हैं, ताकि आप कहीं के न रहो। राहुल गांधी ने सभा में मणिपुर हिंसा का भी जिक्र कर भाजपा पर निशाना साधा।

जब भी चाहो मुझे राजस्थान बुला लो

राहुल गांधी ने राजस्थान की गहलोत सरकार की चिंरजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, स्कूटी योजना सहित प्रमुख योजनाओं का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि मैंने भारत जोड़ो यात्रा में नारा दिया था “नफरत के बाजार में हम मोहब्बत की दुकान चलाते हैं”। मैं आपका सिपाही हूं। दिल्ली में रहता हूं। जब भी चाहो मुझे राजस्थान बुला लो, अपने घर में बुला लो, मैं दिल से आपकी मदद करना चाहता हूं।

vishwa adivasi diwas cm ashok gehlot at mangarh dham

आदिवासी क्षेत्र का समग्र विकास हो, ये हमारा सपना: गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आदिवासी क्षेत्र का समग्र विकास हो, ये हमारा सपना है। हमारी सरकार ने आदिवासियों के हित में कई फैसले लिए भी है। सभा में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, जलसंसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय, जनजाति विकास मंत्री अर्जुन बामणिया सहित गहलोत सरकार के कई मंत्री और नेता मौजूद थे।

vishwa adivasi diwas mangarh dham

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: Ashok Gehlot Sachin Pilot Newsassembly election 2023CM Ashok Gehlotlatest news in hindiLive News Updates in Hindilive udaipurmangarh dhamRahul gandhiRahul Gandhi Rajasthan visitRahul Gandhi Rally In Mangarh Dhamrajasthan newsudaipurudaipur liveUdaipur newsvishwa adivasi diwas

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .