तीन देशी पिस्टल और 13 कारतूस बरामद
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिला पुलिस की स्पेशल टीम और अंबामाता थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शहर में एक मर्डर होने से रोक लिया है। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनसे तीन देशी पिस्टल और 13 कारतूस भी बरामद किए हैं। आपसी रंजिश के चलते मुख्य आरोपी के भतीजों ने गत वर्ष विरोधी परिवार के एक बेटे की हत्या कर दी थी, वहीं अब दूसरे बेटे की हत्या की साजिश रच रहा था।
एसपी भुवन भूषण यादव ने बताया कि सज्जन नगर अंबामाता निवासी मोहम्मद शकिल उर्फ भैयु उर्फ पेटु पुत्र अब्दुल गफ्फार, मोहम्मद हुसैन उर्फ लोडी पुत्र मोहम्मद शकिल उर्फ डाल्टा और इरफान खान पठान पुत्र हसन खान उर्फ बाबु खान को 3 अवैध पिस्टल, 13 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी के भतीजों ने गत वर्ष की थी हत्या
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह हथियार उन्होंने आपसी रंजिश के चलते सोहेल उर्फ अन्ना और मोहसीन पिनकियों की हत्या करने के लिए मंगवाए थे। गिरफ्तार हुए शकिल उर्फ भैयु के भतीजों आदिल, बाबू व करीम ने बहन से छेडछाड की बात को लेकर गत वर्ष सोहेल के भाई तेजीन रजा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। भाई की हत्या के बाद से सोहेल व उसका साथी मोहसिन इनका पीछा कर घर के आस-पास रैकी कर रहे थे। यह बाद जब शकिल को पता चली तो उसने सोहेल और मोहसीन की हत्या के लिए हुसैन और इरफान को सुपारी दी और हथियार मंगवार कर दिए।
कार्यवाही करने वाली टीम : कार्यवाही में डीएसटी प्रभारी दर्शन सिंह, हेडकांस्टेबल विक्रम सिंह, प्रहलाद पाटीदार, कांस्टेबल उपेन्द्र सिंह, करतार सिंह, श्रवण कुमार की मुख्य भूमिका रही है।


