AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

नए जिलों और संभागों की सीमा तय हुई: जानिए किस संभाग में हैं कौन से जिले

Devendra Sharma by Devendra Sharma
August 4, 2023
Reading Time: 2 mins read
New Districts and new division in rajasthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
  • राजस्थान के नए जिलों और संभागों के पुनर्गठन पर गहलोत कैबिनेट की लगी मुहर
  • 10 संभाग और 50 जिलों का बना राजस्थान
  • उदयपुर में 16 और सलूंबर में 5 तहसील

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। गहलोत मंत्रिमण्डल/ मंत्रिपरिषद की शुक्रवार को हुई बैठक में नवगठित जिलों के सीमांकन की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया। नये जिलों के सीमांकन की अधिसूचना राजस्व विभाग द्वारा जारी की जायेगी। संभागों का गठन और पुनर्गठन भी किया गया है। 19 नवीन जिलों के गठन एवं पुनर्गठन के फलस्वरूप राज्य में जिलों की कुल संख्या 50 हो गयी है।

मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित बैठक में नवगठित जिलों के सीमांकन की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के दौरान मुख्यमंत्री अशोक ने बताया कि इन नवीन जिलों से राज्य के विकास को एक नई गति मिलेगी तथा आमजन की सुगमता बढेगी। विकास योजनाओं की क्रियान्विति तथा मॉनिटरिंग और अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगी, जिससे आमजन को सरकारी योजनाओं, सुविधाओं और सेवाओं का लाभ शीघ्र मिल सकेगा। नवीन जिलों के गठन के लिये 18 वर्तमान जिलों का पुनर्गठन भी किया गया है।

UIT Udaipur

उदयपुर व सलूंबर जिला एक नजर में

नवगठित सलूंबर जिले का मुख्यालय सलूम्बर होगा। इसमें सराड़ा, सेमारी, लसाड़िया, सलूम्बर और झल्लारा तहसील शामिल की गई है। पुनगर्ठन के बाद उदयपुर जिले में गिर्वा, कुराबड़, बड़गांव, कोटड़ा, गोगुन्दा,सायरा, झाड़ोल, फलासिया, मावली, घासा, ऋषभदेव, वल्लभनगर, भींडर, कानोड, खैरवाडा और नया गांव तहसील को शामिल किया गया है।

संभाग और उनमें शामिल जिले

  • संभाग: जिले
  • जयपुर: जयपुर, जयपुर(ग्रामीण), दूदू,कोटपूतली-बहरोड, दौसा, खैरथल और अलवर।
  • उदयपुर: उदयपुर,चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, राजसमंद और सलूम्बर।
  • बांसवाड़ा: बांसवाड़ा,डूंगरपुर और प्रतापगढ़।
  • सीकर: सीकर,झुन्झुनूं, नीम का थाना और चूरू।
  • बीकानेर: बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और अनूपगढ़।
  • अजमेर: अजमेर, ब्यावर, केकड़ी,टोंक,नागौर, डीडवाना-कुचामन और शाहपुरा।
  • भरतपुर:भरतपुर,धौलपुर,करौली,डीग गंगापुरसिटी और सवाई माधोपुर।
  • कोटा: कोटा, बून्दी, बारां और झालावाड़।
  • जोधपुर: जोधपुर, जोधपुर(ग्रामीण), फलौदी, जैसलमेर, बाड़मेर और बालोतरा।
  • पाली: पाली, जालौर, सांचौर और सिरोही।

यह भी पढ़ेः इन नए जिलों और संभागों की हुई थी घोषणा

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsCM Ashok Gehlotcm ashok gehlot cebinet meetingGehlot cabinet meetinglatest news in hindinew districts and new division in rajasthannew districts in rajasthannew division in rajasthanrajasthan newssalumbar districtsudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .