उत्तराखंड (एआर लाइव न्यूज)। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गुरुवार देर रात भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई और भूस्खलन हो गया। जिससे वहां मौजूद तीन दूकानें बहने से उनमें रह रहे करीब एक दर्जन लोग लापता हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम से मौके पर पहुँचते ही तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।
रुद्रप्रयाग जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय की जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड से कुछ दूर डाट पुलिया में तेज बारिश से बरसाती नाले में आई बाढ़ और भूस्खलन से दो दुकानें और एक खोखा मलबे के साथ बह गए। हादसे में 3 से 14 साल की उम्र के 5 बच्चों सहित 12 लोग लापता हो गए, जिनकी पहचान कर ली गई है।


