AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

UGC ने देश के 20 विश्‍वविद्यालयों को फर्जी घोषित किया

AR Live News Reporter by AR Live News Reporter
August 3, 2023
Reading Time: 2 mins read
ugc-declared-20-universities-of-the-country-fake


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली (एआर लाइव न्यूज)। विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देश के 20 विश्‍वविद्यालयों को फर्जी घोषित कर दिया (UGC fake university list 2023)। इसमें दिल्ली की 8 यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश की 4 यूनिवर्सिटी, आंध्र प्रदेश की 2, पश्चिम बंगाल की 2, कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल और पुडुचेरी की 1-1 यूनिवर्सिटी शामिल हैं।

यूजीसी सचिव मनीष जोशी ने कहा कि यूजीसी को कुछ संस्थानों द्वारा यूजीसी अधिनियम का उल्लंघन करके डिग्री प्रदान करने की जानकारी मिली। जबकि इन विश्‍वविद्यालयों के पास कोई भी डिग्री प्रदान करने का अधिकार नहीं है। इन विश्‍वविद्यालयों द्वारा दी गई डिग्री को आगे की शिक्षा या रोजगार के लिए मान्यता या स्वीकार नहीं किया जाएगा।

माता-पिता और छात्रों को किया सचेत

यूजीसी ने कहा कि ये संस्थान छात्रों को कोई भी डिग्री देने के लिए अधिकृत नहीं हैं और माता-पिता और छात्र किसी भी पाठ्यक्रम में नामांकन से पहले और इन संस्थानों में प्रवेश लेने से इनकी प्रामाणिकता की जांच कर लें।

यूजीसी द्वारा फर्जी विश्‍वविद्यालयों की जारी सूची

दिल्ली :-

  • अखिल भारतीय सार्वजनिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य विज्ञान संस्थान (एआईपीएचएस), अलीपुर
  • कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड, दरियागंज,
  • संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय,
  • व्यावसायिक विश्वविद्यालय,
  • एडीआर-सेंट्रिक ज्यूरिडिकल यूनिवर्सिटी, एडीआर हाउस, 8जे, गोपाला टॉवर, 25 राजेंद्र प्लेस,
  • भारतीय विज्ञान एवं इंजीनियरिंग संस्थान,
  • स्व-रोज़गार के लिए विश्वकर्मा मुक्त विश्वविद्यालय, रोज़गार सेवासदन, 672, संजय एन्क्लेव, सामने, जीटीके डिपो
  • आध्यात्मिक विश्वविद्यालय (आध्यात्मिक विश्वविद्यालय), 351-352, चरण-1, ब्लॉक-ए, विजय विहार, रिठाला, रोहिणी।

उत्तर प्रदेश :-

  • गांधी हिंदी विद्यापीठ, प्रयागराज
  • नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ़ इलेक्ट्रो कॉम्प्लेक्स होम्योपैथी, कानपुर
  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस विश्वविद्यालय (मुक्त विश्वविद्यालय), अचलताल, अलीगढ़
  • भारतीय शिक्षा परिषद, भारत भवन, मटियारी चिनहट, फैजाबाद रोड, लखनऊ।

आंध्र प्रदेश :-

  • क्राइस्ट न्यू टेस्टामेंट डीम्ड यूनिवर्सिटी, 7वीं लेन, काकुमनुवरिथोटो, गुंटूर, क्राइस्ट न्यू टेस्टामेंट डीम्ड यूनिवर्सिटी, श्रीनगर, गुंटूर
  • बाइबिल ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया, एच.नं. 49-35-26, एन.जी.ओ. कॉलोनी, विशाखापत्तनम।

पश्चिम बंगाल :-

  • भारतीय वैकल्पिक चिकित्सा संस्थान, कोलकाता,
  • वैकल्पिक चिकित्सा और अनुसंधान संस्थान, डायमंड हार्बर रोड, बिल्डटेक इन, ठाकुरपुरकुर।

कर्नाटक :-

  • बडगानवी सरकार वर्ल्ड ओपन यूनिवर्सिटी एजुकेशन सोसाइटी, गोकक, बेलगाम।

केरल :-

  • सेंट जॉन्स यूनिवर्सिटी, किशनट्टम, केरल।

महाराष्ट्र :-

  • राजा अरबी विश्‍वविद्यालय नागपुर

पुडुचेरी :-

  • श्री बोधि एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, थिलासपेट, वज़ुथावूर रोड।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsfake universityfake university in indianational newsThe University Grants Commission (UGC)UGCUGC declared 20 universities of the country fakeUGC fake university list 2023University Grants Commission

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .