नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप-2023 में भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच की तारीख बदल गयी है। 15 अक्टूबर को होने वाला मैच, अब एक दिन पहले 14 अक्टूबर को होगा। न्यूज एजेंसी के अनुसार इस तारीख के लिए लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी तैयार हो गया है। यह बदलाव सुरक्षा की दृष्टि से किया गया है, क्यों कि 15 अक्टूबर से नवरात्री का त्योहार शुरू हो रहा है, जिसके चलते अहमदाबाद सहित गुजरात में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं।
भारत-पाकिस्तान के मैच की तारीख बदलने के साथ ही श्रीलंका-पाकिस्तान के मैच की तारीख भी बदली है। 12 अक्टूबर को श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच मैच होना था, जो कि अब 10 अक्टूबर को होगा।
जल्द ही आईसीसी जारी करेगा नया शिड्यूल
वनडे वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा। दूसरी टीमों के कुछ मैच की तारीखों में भी बदलाव हो सकता है, ऐसे में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल आईसीसी जल्द ही नया शेड्यूल जारी करेगा।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


