AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

ठाणे में समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे पर गर्डर मशीन गिरने से 17 मजदूरों की मौत

AR Live News Reporter by AR Live News Reporter
August 1, 2023
Reading Time: 1 min read
Samruddhi Express Highway Accident


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ठाणे (एआर लाइव न्यूज)। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार देर रात समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे पर एक भीषण हादसा (Samruddhi Express Highway Accident) हो गया। शाहपुर के पास सरलांबे में हाईवे पर निर्माण कार्य के दौरान गर्डर मशीन करीब 100 फीट ऊंचाई से नीचे काम कर रहे मजदूरों पर गिर गई। हादसे में 17 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि कुछ मजदूरों के दबे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और राष्ट्रीय आपदा राहत बल (NDRF) की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में शुरू किया।

अधिकारियों समृद्धि एक्सप्रेसवे पर यह हादसा देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच हुआ। गर्डर मशीन काफी वजनी होने के कारण रेस्क्यू टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अभी मलबे में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है।

बता दें कि मुंबई से कबीब 80 किमी दूर मुंबई और नागपुर को जोड़ने वाले 701 किलोमीटर लंबे समृद्धि एक्सप्रेसवे का नाम हिंदू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग है।

मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री ने मुआवजे की घोषणा की

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मृतकों के परिवार को 5 लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही घटना की जांच के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि यहां पर स्विट्जरलैंड की कंपनी काम कर रही थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शाहपुर, महाराष्ट्र की दुखद सड़क दुर्घटना में होने वाली जनहानि पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष’ से मृतकों के निकटस्थ परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दिये जाने की घोषणा की।

Tags: 17 laborers killed after girder machine collapses on Samruddhi Express Highwayaccident in thanear live newsHighway Development in ThaneMaharashtra Infrastructure Projectmaharashtra newsmumbai newsMumbai-Nagpur Samruddhi Mahamargnational newsSamruddhi Express Highway AccidentSamruddhi Express Highway in ThaneSamruddhi Express Highway near Shahpur in Thane

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .