AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

14 साल के बच्चे की नरबली: पुजारिन सहित उसके तीन बेटे गिरफ्तार

Lucky Jain by Lucky Jain
July 31, 2023
Reading Time: 1 min read
Odisha Human Sacrifice


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भुवनेश्वर,(एआर लाइव न्यूज)। ओडिशा के अंगुल में 14 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध मानव बलि मामले में पुलिस ने एक महिला पुजारी और उसके तीन बेटों को गिरफ्तार कर लिया है (Odisha Human Sacrifice)। दो दिन पहले बच्चे का शव अंगुल के स्थानीय जंगल में पेड़ से क्षत-विक्षत हालत में लटका मिला था। शव की हालत देखकर पुलिस को नरबलि का संदेह है।

पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि तुसूर गांव की रितांजलि बाग और उनके तीन बेटों सौम्यरंजन, दिव्यरंजन और ज्योतिरंजन को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है।

UIT Udaipur

पूजा-अनुष्ठान के बहाने मां-बेटे को अलग कर बेटे को मार दिया

पुलिस ने बताया कि सुबरनापुर गांव निवासी 14 वर्षीय संचित बिस्वाल पिछले कुछ महीनों से बीमार था। हॉस्पिटल से उपचार के बाद ही जब स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ तो उसकी मां उसे 22 जुलाई को पूजा-पाठ अनुष्ठान करने वाले महिला पुजारी ऋतांजलि के पास ले गईं।

ऋतांजलि ने अनुष्ठान करने की बात कही और पूजा करने के नाम पर बच्चे और उसकी मां को अलग-अलग कमरे में रहने को कहा। सुबह जब बच्चे की मां जागी, तो उसे बच्चा कहीं नहीं मिला, महिला पुजारी ऋतांजलि को ढूंढा तो वह भी फरार थी। इस पर महिला ने थाने में सूचना दी। पुलिस टीम ने बच्चे की तलाश की, तो शव पास के जंगल में क्षत-विक्षत हालत में पेड़ से लटका मिला।

Tags: ar live newslatest news in hindinational newsOdisha Human Sacrificeodisha police arrest woman priest and 3 sons for human sacrifice of 14 yr old boy in odisha

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .