AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

बड़गांव सीएचसी बना सेटेलाइट हॉस्पिटल : सीएम अशोक गहलोत ने दी मंजूरी

Devendra Sharma by Devendra Sharma
July 29, 2023
Reading Time: 1 min read
cm ashok gehlot approved badgaon chc to setelite hospital in udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। लगातार मांग के चलते आखिरकार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को बड़गांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सेटेलाइट हॉस्पिटल में क्रमोन्नत करने की मंजूरी प्रदान कर दी।

राज्य सरकार प्रदेश में चिकित्सा सेवाओं के विस्तार और आमजन को बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने के लिए निरन्तर महत्वपूर्ण फैसले ले रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर जिले में स्थित बडगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को सेटेलाइट चिकित्सालय में क्रमोन्नत करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।

चिकित्सालय में बेड्स की संख्या 30 से बढ़ाकर 50 करने की स्वीकृति भी दी

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चिकित्सा सुविधा को और बेहतर बनाने चिकित्सालय में बेड्स की संख्या 30 से बढ़ाकर 50 करने की भी स्वीकृति दी है। गहलोत की इस मंजूरी से स्वास्थ्य ढांचा मजबूत होगा तथा आमजन को स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। बड़गांव सरपंच संजय शर्मा और पंचायत समिति सदस्य भुवनेश व्यास लंबे समय से बड़गांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सेटेलाइट हॉस्पिटल में क्रमोन्नत करवाने प्रयासरत थे और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से इसकी मांग भी कर चुके थे।

UIT Udaipur

जनप्रतिनिधियों का प्रयास रंग लाया

बड़गांव सरपंच संजय शर्मा और पंचायत समिति सदस्य भुवनेश व्यास लंबे समय से बड़गांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सेटेलाइट हॉस्पिटल में क्रमोन्नत करवाने प्रयासरत थे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जब भी उदयपुर यात्रा पर आए तक सेटेलाइट हॉस्पिटल की मांग को प्रमुखता से रखा था। पूर्व मंत्री मांगीलाल गरासिया ने भी इस मांग की समय समय पर पैरवी की। इस लगातार प्रयास के चलते आज सफलता मिल ही गई।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsbadgaon chc to setelite hospital in udaipurbadgaon setelite hospital udaipurbadgaon udaipurchc badgaon udaipurCM Ashok Gehlotlatest news in hindirajasthan newsSatellite Hospital badgaonudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .