AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

वाणिज्य कर विभाग की सहायक आयुक्त और एक दलाल 6.10 लाख रूपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार

Lucky Jain by Lucky Jain
July 28, 2023
Reading Time: 1 min read
acb arrest Assistant commissioner of commercial tax department for taking 6 lakh rupees bribe in jaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

खाते एवं ऑफिस सीज करने की धमकी देकर दलाल के माध्यम से मांग रही थी 28 लाख रूपए

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को जयपुर में कार्यवाही करते हुए वाणिज्य कर विभाग की सहायक आयुक्त प्रियंका शर्मा और उसके दलाल वेदप्रकाश शर्मा को 6.10 लाख रूपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सहायक आयुक्त प्रियंका परिवादी से उसके खाते और ऑफिस सीज करने की धमकी देकर दलाल के माध्यम से 28 लाख रूपए की रिश्वत मांग रही थी।

एसीबी एडीजी हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि परिवादी ने सहायक वाणिज्य कर आयुक्त प्रियंका शर्मा द्वारा दलाल वेदप्रकाश के जरिए 28 लाख रूपए रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी। शिकायत में बताया था कि वाणिज्य कर विभाग ने 6 जुलाई को उसकी फर्म पर सर्वे कार्यवाही की थी।

सर्वे की कार्यवाही के बाद से व्यापारी को धमकाया जा रहा था

यह सर्वे कार्यवाही वाणिज्य कर विभाग की अधिकारी सहायक आयुक्त प्रियंका शर्मा ने की थी, तब से प्रियंका शर्मा उसके खाते और ऑफिस को सीज करने धमकी देकर उससे दलाल के जरिए 28 लाख रूपए रिश्वत की मांग कर रही है और रिश्वत राशि के लिए परेशान किया जा रहा है। 23 जुलाई को दलाल वेदप्रकाश के जरिए सहायक आयुक्त प्रियंका शर्मा ने 6 लाख 10 हजार रूपए की रिश्वत परिवादी से वसूल भी कर ली।

जयपुर में एडि.एसपी बजरंग सिंह शेखावत के निर्देशन शिकायत का सत्यापन किया गया, जिसमें रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। इस पर आज एसीबी टीम ने जयपुर में कार्यवाही करते हुये झोटवाड़ा निवासी प्रियंका शर्मा पत्नी आशीष शर्मा और उसके दलाल वेदप्रकाश पुत्र अशोक शर्मा को परिवादी से 6 लाख 10 हजार रूपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। प्रियंका शर्मा जयपुर के वाणिज्य कर विभाग के सर्किल एच, वार्ड प्रथम, जोन चतुर्थ में सहायक आयुक्त हैं। एसीबी टीम आरोपियों से रिश्वत राशि बरामद करने के संबंध में पूछताछ एवं अनुसंधान कर रही है।

UIT Udaipur

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: acb arrest Assistant commissioner of commercial taxacb jaipurACB Rajasthanacb trapar live newsAssistant commissioner of commercial taxcommercial tax departmentcommercial tax department jaipurcommercial tax department rajasthancorruption in commercial tax departmentcorruption in tax departmentjaipur commercial tax officelatest news in hindiRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .