AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

चित्तौड़गढ़ : थाने में कांस्टेबल की गोली लगने से मौत

Lucky Jain by Lucky Jain
July 25, 2023
Reading Time: 1 min read
Constable shot dead in bhainsrorgarh police station Chittorgarh -1


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। चित्तौड़गढ़ जिले के भैंसरोडगढ़ थाने में मंगलवार सुबह एक कांस्टेबल की गोली लगने से मौत हो गयी। कांस्टेबल चेतराम गुर्जर थाने में सन्त्री की नाईट ड्यूटी पर था। कांस्टेबल करौली जिले का रहने वाला था, पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। घटना की सूचना पर एसपी थाने पहुंचे और मौका-निरीक्षण किया।

एडि.एसपी सुभाषचन्द्र ने बताया कि चित्तौड़गढ़ के भैंसरोडगढ़ थाने में तैनात कांस्टेबल चेतराम गुर्जर सन्त्री की ड्यूटी कर रहा था, उसकी रात 2 बजे से सुबह 6 बजे तक की ड्यूटी थी, ड्यूटी के दौरान उसके पास लोडेड रायफल भी थी। सुबह करीब साढ़े पांच बजे थाने में अचानक गोली चलने की आवाज आयी, वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने देखा तो चेतराम के गोली लगी थी और वह जमीन पर पड़ा था। पुलिसकर्मियों ने उच्च अधिकारियों को सूचना कर उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स से उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसा सुबह साढे पांच बजे हुआ, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि कांस्टेबल उस समय ड्यूटी चेंज होने से पहले रायफल और कार्टेज को अनलोड कर उसकी सार-संभाल करने का प्रयास कर रहा था और इसी दौरान अचानक गोली चल गयी।

Tags: ar live newsbhainsrorgarh Chittorgarhbhainsrorgarh police station Chittorgarhchittorgarhchittorgarh newsConstable shot dead in bhainsrorgarh police station ChittorgarhConstable shot dead in police stationlatest news in hindirajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .