AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

फेसबुक फ्रेंड से मिलने पाकिस्तान पहुंची भारत की अंजू

Lucky Jain by Lucky Jain
July 24, 2023
Reading Time: 1 min read
anju from bhiwadi reached pakistan to meet facebook friend


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भिवाड़ी,(एआर लाइव न्यूज)। पाकिस्तान से भारत आयी सीमा हैदर के चर्चे अभी मीडिया की सुर्खियां बने हुए हैं, इसी बीच राजस्थान के भिवाड़ी की एक महिला भारत से पाकिस्तान अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने चली गयी है। हालां कि महिला जब भिवाड़ी से रवाना हुई, तो उसके पति या बच्चों को यह नहीं पता था कि वह पाकिस्तान जा रही है। महिला वहां विजिट वीजा पर पहुंची है।

जानकारी के अनुसार भिवाड़ी निवासी अंजू की 15 साल पहले शादी हुई थी और उसके दो बच्चे एक बेटी-एक बेटा है। पुलिस पड़ताल में सामने आया है कि अंजू पिछले कुछ वर्षों से सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान के लाहौर निवासी मेडिकल रिप्रजेंटेटिव (MR) नसरुल्लाह के संपर्क में थी। जैसे-जैसे उनकी बातचीत बढ़ी, तो अंजू ने नसरुल्लाह से मिलने के लिए पाकिस्तान की यात्रा का मन बना लिया। अंजू ने 2020 में पासपोर्ट बनवा लिया था। अंजू 21 जुलाई को विजिट वीजा पर पाकिस्तान पहुंची है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं अंजू ने एक वीडियो के जरिए मीडिया और पुलिस प्रशासन से अपील की है कि उनके बच्चों और परिवार का परेशान नहीं करें। जिसे बात करनी है वो मुझसे से सीधे बात कर सकता है। वे कानूनी प्रक्रिया के तहत पाकिस्तान आयी हैं और इसी प्रक्रिया से भारत वापस आएंगी। वे वापस आकर मीडिया और पुलिस प्रशासन सभी के सवालों के जवाब देंगी।

UIT Udaipur

मुझसे कहा था कि लाहौर सहेली से मिलने जाना है

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने अंजू के पति अरविंद से प्रारंभिक जानकारी प्राप्त की है। अरविंद एक प्राइवेट कंपनी में डेटा एंट्री ऑपरेटर है, वहीं अंजू टू-व्हीलर कंपनी में नौकरी करती थी। अरविंद का कहना है कि अंजू जयपुर जाने की कहकर घर से निकली थी। वह पाकिस्तान चली जाएगी, इसका मुझे पता नहीं था। उसने एक बार कहा था कि उसे सहेली से मिलने लाहौर जाना है, लेकिन तब मुझे यह ध्यान नहीं था कि वह लाहौर पाकिस्तान की बात कर रही थी।

अंजू ने सोशल मीडिया के जरिए भेजा मैसेज : कहा मेरे बच्चों और परिवार को परेशान नहीं किया जाए

इंडियन मीडिया के जरिए सोशल मीडिया पर वायरल हुई अंजू ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अंजू ने वीडियो के जरिए पुलिस प्रशासन व मीडिया से अपील की है कि उनके बच्चों और परिवार को परेशान नहीं किया जाए। वे पाकिस्तान अचानक नहीं गयी हैं, वे पूरी कानूनी प्रक्रिया के तहत पाकिस्तान पहुंची हैं और जिस कानूनी प्रक्रिया से पाकिस्तान पहुंची है, उसी प्रक्रिया के तहत भारत वापस लौट आएंगी। अंजू ने वीडियो में कहा है कि वे पाकिस्तान में पूरी तरह से सुरक्षित हैं। जब वो भारत आएगी तो मीडिया, पुलिस प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों सभी को जवाब देगी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: Anju from bhiwadianju from bhiwadi reached pakistan to meet facebook friendar live newsbhiwadi alwarbhiwadi newslatest news in hindinational newspakistanpakistan news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .