पुणे,(एआर लाइव न्यूज)। महाराष्ट्र के पुणे में एक किसान के 400 किलो टमाटर चोरी होने का मामला सामने आया है, किसान ने थाने पहुंचकर इस संबंध में एफआईआर दर्ज करवाई है। पिछले कुछ दिनों से टमाटर के भाव आसमान छू रहे हैं, ऐसे में 400 किलो टमाटर चोरी होना भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुणे के शिरूर तहसील निवासी अरूण ढोमे ने बीते रविवार खेत से टमाटर की कटाई की थी और मजदूरों की मदद से टमाटर को एक वाहन में लादकर अपने घर ले गया था। लेकिन जब उसने बाजार में बेचने के लिए पेटियों को दोबारा निकला तो बीस पेटियां कम मिलीं। इन बीस पेटियों में 400 किलो टमाटर रखे हुए थे।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।



