AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

जनप्रतिनिधियों को मेरा देश, मेरी जनता, मेरा समाज की सोच रखते हुए कार्य करना चाहिए: राष्‍ट्रपति

Devendra Sharma by Devendra Sharma
July 14, 2023
Reading Time: 1 min read
president draupadi murmu in Rajasthan Assembly Session


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

विधानसभा सत्र में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का हुआ विशेष संबोधन

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भारत की राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को 15वीं राजस्‍थान विधान सभा के आठवें सत्र के पुन: आरम्‍भ होने पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विशेष रूप से सम्बोधित किया। राष्‍ट्रपति ने कहा कि वर्तमान संसद के दोनों सदनों के अध्यक्ष राजस्थान से आते हैं, यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि जनप्रतिनिधियों को मैं,मेरा के स्थान पर मेरा देश, मेरी जनता, मेरा समाज की सोच रखते हुए कार्य करना चाहिए। जनप्रतिनिधियों को जनता बहुत प्यार से चुनकर भेजती है, ऐसे में उनका चाल-चलन, व्यवहार, आचार-विचार सब जनता के हित को ध्यान में रखते हुए ही होना चाहिए। जनप्रतिनिधि कानून बनाते समय जनता की वर्तमान जरूरतों और व्यापक जनहित का ध्यान रखें।

UIT Udaipur Poster

महाराणा प्रताप व उनके सहयोगी रहे राणा पूंजा को भी याद किया

राष्ट्रपति ने महाकवि माघ, चन्दवरदाई, मीरांबाई के साहित्यिक अवदान को स्मरण किया। पृथ्वीराज चौहान, राणा सांगा और महाराणा प्रताप के साथ-साथ उनके सहयोगी रहे राणा पूंजा को भी याद किया। उन्होंने डूंगरपुर की आदिवासी बालिका कालीबाई के आजादी में रहे योगदान को याद करते हुए गोविंद गुरु को महान स्वतंत्रता सेनानी बताया।

लोकतंत्र की मजबूती के लिए सदन की बैठकें समय पर आहूत होनी चाहिए:राज्यपाल

राज्‍यपाल कलराज मिश्र ने विधायकों से सदन की मर्यादा को कायम रखते लोकतंत्र के सशक्तिकरण के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सदन की बैठकें समय पर आहूत होनी चाहिए। एक ही सत्र को लम्बा नहीं चलाया जाए बल्कि सत्रावसान की कार्यवाही समुचित ढंग से यथासमय होनी चाहिए।

president draupadi murmu in Rajasthan Assembly

हमें ऐसे कानून बनाने चाहिए जो देश और प्रदेश को आगे बढ़ाने का कार्य करें: विधानसभा अध्यक्ष

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने कहा कि यह भारतीय लोकतंत्र की ही विशेषता है कि एक साधारण परिवार से आकर कोई देश के राष्ट्रपति के सर्वोच्च पर पर पहुंचता है। उन्होंने पहली बार राज्य विधानसभा में राष्ट्रपति के आगमन को एतिहासिक बताते हुए द्रौपदी मुर्मु का स्वागत किया।

डॉ. जोशी ने कहा कि हमें ऐसे कानून बनाने चाहिए जो देश और प्रदेश को आगे बढ़ाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद 75 वर्ष में देश में राजनीतिक न्याय तो सुनिश्चित हुआ है, लेकिन आर्थिक और सामाजिक स्तर पर बहुत कुछ किया जाना बाकी है।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsCM Ashok GehlotDraupadi Murmugovernor kalraj mishralatest news in hindiLatest Rajasthan News in Hindinational newspresident draupadi murmu in Rajasthan Assembly SessionPresident of India draupadi murmuPresident of India draupadi murmu in Rajasthanrajasthan newsRajasthan News in Hindiudaipurvidhan sabha speaker cp joshi

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .