उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। आगामी चुनाव को देखते हुए राज्य सरकार ने गुरूवार को 98 आरपीएस की तबादला सूची जारी की है। इसके प्रदेश के कई शहरों अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों (एडिशनल एसपी) की तबादले हुए हैं।
उदयपुर में आरपीएस अनंत कुमार को एडि.एसपी सिटी, अंजना सुखवाल को एडि.एसपी मुख्यालय, सरिता सिंह को एडि.एसपी खेरवाड़ा, राजेश भारद्वाज को एडि.एसपी अभय कमांड सेंटर, महेन्द्र कुमार पारीक को आईजी ऑफिस लीव रिजर्व लगाया गया है। चुनाव की दृष्टि से देखें तो यह सभी एडि.एसपी उदयपुर में डीएसपी और एडि.एसपी के विभिन्न पदों पर रह चुके हैं और उदयपुर से अच्छी तरह वाकिफ हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


