AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटिव घोटाला: उदयपुर का भू-व्यवसायी पारस बोलिया गिरफ्तार

Lucky Jain by Lucky Jain
July 13, 2023
Reading Time: 1 min read
adarsh co operative scam sog arrest parsa boliyan from udaipur real estate businessman


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
  • 130 करोड़ का ऋ़ण हड़पा
  • आदर्श का संचालक मुकेश मोदी पारस बोलिया की कंपनी में निदेशक और शेयर होल्डर था

उदयपुर/जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। बहुचर्चित आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी (adarsh co operative scam) के 8000 करोड़ रूपए के गबन मामले में राजस्थान पुलिस की एसओजी ने उदयपुर के होटल मालिक और भू-व्यवसायी पारस बोलिया को गिरफ्तार किया है। हिरणमगरी सेक्टर 5 निवासी पारस बोलिया को एसओजी टीम ने नाथद्वारा मार्ग स्थित उसकी होटल से पकड़ा था।

एटीएस/एसओजी के एडीजी अशोक राठौड़ ने बताया कि आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी सोसायटी ने देशभर में 806 शाखाएं खोली। इनमें 10 लाख निवेशकों की ओर से निवेश किए गए 8000 करोड़ रुपए का गबन किया गया। मामले में मुख्य संचालक मुकेश कुमार मोदी सहित 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

बोलिया की कंपनी में मुकेश मोदी निदेशक और शेयर होल्डर

एडीजी ने बताया कि अनुसंधान में पाया गया कि आदर्श सोसायटी के संचालकों द्वारा पारस बोलिया तथा उसके पारिवारिक सदस्यों की कंपनियों नाकोड़ा बिल्ड स्ट्रक्चर प्रालि, वायु बिल्ड टैक प्रालि, वासु इंफ्रा स्काई प्रालि, विनायक बिल्ड क्रिएशन को करीब 130 करोड़ रूपए का ऋण दिया गया। ऋण वापस नहीं किए जाने की उद्देश्य से ही सोसायटी संचालकों ने पारस बोलिया की कंपनियों को दिया था। इस प्रकार आरोपियों द्वारा आपराधिक षड्यंत्र कर 130 करोड़ रूपए ऋण राशि का आपराधिक दुर्विनियोग किया गया। बोलिया ने इस राशि का निवेश जमीनों, होटल व्यवसाय में किया।

अनुसंधान में इस बात का भी खुलासा हुआ कि पारस बोलिया की कंपनी वायु बिल्ड टैक में आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी का संचालक मुकेश मोदी भी निदेशक और शेयर होल्डर था।

UIT Udaipur

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: adarsh co operative scamadarsh credit co operative scamadarsh credit co operative society scamadarsh credit cooperative societyar live newslatest news in hindiparas boliya udaipurRajasthanrajasthan newssog arrest parsa boliyan from udaipur in adarsh co operative scamudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .