AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

गंगनानी में टेंपो ट्रेवलर पर पहाड़ियों गिरे पत्थर और मलबा : चार पर्यटकों की मौत, 6 गंभीर घायल

Lucky Jain by Lucky Jain
July 11, 2023
Reading Time: 1 min read
four tourist died in landslide uttarkashi uttarakhand


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तरकाशी,(एआर लाइव न्यूज)। हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड, दिल्ली, यूपी, पंजाब में लगातार बारिश का दौर जारी होने से हालत बद से बदतर होते जा रहे हैं। जहां हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर लैंडस्लाइड होने से रास्ते बंद हो गए हैं, वहीं ब्यास नदी के उफान के चलते कई इमारतें और पुल मलबे के साथ ढह गए हैं।

इसी बीच उत्तराखंड में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश से गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के पास लैंड स्लाइड होने से पर्यटकों के वाहनों पर अचानक पहाड़ियों से पत्थर और मलबा गिरने लगा। हादसे में चार पर्यटकों की मौत हो गयी, वहीं 6 लोग गंभीर घायल हैं।

जानकारी के अनुसार सभी पर्यटक इंदौर निवासी थे, मृतकों में एक महिला भी शामिल है। ये उत्तराखंड आए हुए थे। कल कल रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण गंगोत्री हाईवे भटवाड़ी से गंगनानी के बीच करीब सात स्थानों पर खड़ी पहाड़ियों से मलबा गिरने से अवरुद्ध हो गया। सड़क बंद होने के कारण कुछ पर्यटक के वाहन भी फंस गए।

पर्यटक गंगनानी के पास इंतजार कर रहे थे, तभी अचानक पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने लगे, इससे टेंपो ट्रेवल सहित पर्यटकों के तीन वाहन मलबे में दब गए। सूचना पर पहुंचे बचाव दल ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। मलबे में दबे वाहनों से लोगों को निकाला गया, जिसमें 4 पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गयी थी, वहीं 6 को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया।हादसे पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है, साथ ही जनता से अनुरोध किया है कि इस भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें।

Tags: ar live newsfour tourist died in landslide uttarkashi uttarakhandlandslide uttarkashi uttarakhandlatest news in hindinational news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .