AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के बाहर मिला महिला का शव : पति पर हत्या का संदेह

Lucky Jain by Lucky Jain
July 10, 2023
Reading Time: 1 min read
muder at gupteshshwar mahadev temple

muder at gupteshshwar mahadev temple



Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। गुप्तेश्वर महादेव मंदिर (Gupteshwar Mahadev temple) के मुख्य गेट के बाहर सोमवार सुबह महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। महिला के सिर में गहरी चोट है, जिससे उसकी मौत हुई। महिला की हत्या का उसके दूसरे पति पर संदेह जताया जा रहा है।

सवीना थानाधिकारी योगेन्द्र व्यास ने बताया कि गुप्तेश्वर मंदिर के मेन गेट के ठीक बाहर पुष्पा पत्नी प्रेम गमेती का शव मिला है। महिला मंदिर के पास ही किराए के घर में उसके पति के साथ रहती थी। यह उसका दूसरा पति है, जबकि पहले पति और परिवार को वह कुछ साल पहले छोड़कर दूसरे पति के साथ चली गयी थी। सुबह महिला का शव मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के सिर में गहरा घाव है, उसकी हत्या सिर पर चोट लगने से हुई है, जबकि शरीर पर भी चोट के निशान हैं। पड़ताल में सामने आया है कि कल रात शराब के नशे में महिला और उसके पति में झगड़ा हुआ था, ऐसे में पति पर हत्या का संदेह है।

पुलिस ने महिला के पीहर पक्ष से संपर्क किया, तो वहां उसके भाईयों की मृत्यु हो चुकी है, इस पर पुलिस ने महिला के पहले पति और उसके पहले पति से हुए पुत्र से संपर्क किया। मां की हत्या की सूचना पर पहले तो पुत्र ने शव लेने से इनकार कर दिया था कि मां उसे कई साल पहले ही छोड़कर चली गयी थी, लेकिन जब पुलिस ने समझाइश की तो पुत्र शव लेने को तैयार हुआ। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव पुत्र को सुपुर्द किया।

Tags: ar live newsGupteshwar Mahadev templerajasthan newsUdaipur newsudaipur news updateWoman's body found outside Gupteshwar Mahadev templewomen's murder

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .