उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। आयड़ नदी से आवक तेज होने से जल संसाधन विभाग ने शनिवार शाम को उदयसागर के दोनों गेट एक-एक फीट खोल दिए। इससे बेड़च नदी में बहाव शुरू हो गया है और अब वल्लभनगर बांध में भी आवक शुरू हो सकेगी।
स्वरूपसागर और मदार के दोनों तालाब से पानी की आवक तेज होने से उदयसागर का जलस्तर शनिवार को 24 फीट के मुकाबले 21 फीट 7 इंच हो गया। जलस्तर बढ़ने पर इसके दोनों गेट खोल दिये गए। समय रहते गेट इसलिए भी खोले गए है ताकी उदयसागर के बैक वाटर से प्रभावित गांवों में जलप्लावन की स्थिति नहीं बने।

मदार नहर से आवक बनी रहने से फतहसागर का जलस्तर 13 फीट के मुकाबले करीब 12 फीट हो गया है। जल्द ही इसका झरना चल जाएगा। सीसारमा नदी से पिछोला में आवक बनी हुई है। आकोदड़ा बांध और देवास प्रथम बांध के जलस्तर में बढ़ोतरी जारी है।
नंदसमंद में 24 घण्टे में 72 मिलीमीटर बारिश
बीती रात राजसमन्द जिले के नंदसमंद में 24 घण्टे में 72 मिलीमीटर बारिश हुई। उदयपुर जिले में ऋषभदेव में 51, मदार 23, सेमारी 65, कोटड़ा 43 और जयसमंद में 20 मिमी बारिश हुई। शहर में शनिवार को सुबह से ही बादलों की मौजूदगी बनी रही।
डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


