नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। मौसम विभाग ने देश के ज्यादातर राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के चलते अमरनाथ यात्रा बीच में ही रोक दी गयी है, फिलहाल अधिकारी मौसम ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं, मौसम ठीक होने के बाद यात्रा शुरू की जाएगी। तीर्थ यात्रियों को बेस कैंप पर ही रोक दिया गया है।
इधर उत्तराखंड में भी भारी बारिश के चलते जगह-जगह लैंड स्लाइडिंग हो रही है। पहाड़ों से पत्थर गिरने से बद्रीनाथ हाईवे बंद हो गया है। पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में शुक्रवार को बादल फटने से पुल बह गया, जिससे गांव में 200 लोग फंस गए हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश का अलर्ट है।

केरल के कई क्षेत्रों में बाढ़ के हालात, एक हजार से ज्यादा लोगों को राहत कैंप भेजा
केरल के कई जिलों में लगातार बारिश होने से रेड अलर्ट जारी किया गया है। निचले इलाकों में बाढ़ आ गई है। स्थिति यह है कि यहां सड़कों पर नाव चलानी पड़ रही है। रेस्क्यू टीमों ने एक हजार से ज्यादा लोगों को रिलीफ कैंपों में शिफ्ट किया है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


