उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजीव गांधी शहरी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का शुभारंभ 10 जुलाई को होगा। (rajiv gandhi urban/rural olympic 2023) इसको लेकर जहां प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं, वहीं खिलाड़ियों में भी गजब का उत्साह देखा जा रहा है। पिछले कुछ महीनों से ग्रामीण शहरी ओलंपिक खेलों का इंतजार कर रहे लोगों ने चयनित खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेक्टिस भी शुरू कर दी है।
बुधवार से राजीव गांधी ग्रामीण शहरी ओलंपिक को लेकर अभ्यास सत्र की शुरूआत हुई है। ऐसे में खिलाड़ी उनकी टीम के अनुसार प्रेक्टिस करने गांधी ग्राउंड पहुंचे और खूब पसीना बहाया। राजीव गांधी ओलंपिक खेलों के संभागीय प्रभारी अनिल व्यास भी गांधी ग्राउंड पहुंचे और खेलों के अभ्यास सत्र का अवलोकन किया।

खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाते हुए अनिल व्यास ने कहा कि इस ओलंपिक को सफल बनाकर मुख्यमंत्री की मंशा को सार्थक बनाएं। शहर के अलग-अलग क्षेत्र से आए लोग जब एक-दूसरे के साथ टीम में खेलेंगे तो इससे आपसी सामंजस्य और सौहार्द भी बढ़ेगा और स्वास्थ्य के लिए खेल लाभदायक होते ही हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


