AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

वन विभाग का रेंजर और उसका नौकर 60 हजार रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

Lucky Jain by Lucky Jain
July 4, 2023
Reading Time: 1 min read
udaipur acb arrest bassi forest ranger for taking 60000rs bribe as monthly extortion in chittorgarh


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने मंगलवार को चित्तौड़गढ़ के बस्सी में वन विभाग के रेंजर (क्षेत्रीय वन अधिकारी) अब्दुल सलीम और उसका नौकर (दलाल) मदन लाल गुर्जर को 60 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है (udaipur acb trap forest ranger)। रेंजर परिवादी से खैर की लकड़ी परिवहन करते पकड़े गए उसके वाहन को छोड़ने और वन क्षेत्र में बिना रूकावट तस्करी करने देने की एवज में मासिक बंधी के कुल 80 हजार रूपए रिश्वत की मांग रहा था।।

एसीबी एडीजी हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि वन विभाग चित्तौड़गढ़ के बस्सी रेंजर अब्दुल सलीम पुत्र अब्दुल कय्यूम कुरैशी और दलाल मदनलाल गुर्जर को 60 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। परिवादी ने एसीबी कार्यालय पर बस्सी रेंजर अब्दुल सलीम के खिलाफ रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी। शिकायत में परिवादी ने बताया कि रेंजर ने उसका जलाऊ लकड़ी परिवहन करते हुए वाहन पकड़ा था। रेंजर अब्दुल सलीम इस वाहन को छोड़ने और वन क्षेत्र में बिना रूकावट लकड़ी की तस्करी करने देने की एवज में मासिक बंधी के कुल 80 हजार रूपए रिश्वत मांग रहा है। रिश्वत नहीं देने पर परेशान कर रहा था।

UIT Udaipur

शातिर इतना कि रूपयों को खुद हाथ नहीं लगाता, घर के नौकर के हाथ में दिलवाता था रिश्वत राशि

एसीबी टीम ने परिवादी द्वारा दी गयी शिकायत का सत्यापन किया, जिसमें रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। इस पर आज सुबह मंगलवार को एसीबी टीम इंस्पेक्टर आदर्श कुमार के नेतृत्व में वन विभाग के बस्सी क्षेत्रीय वन अधिकारी के कार्यालय पहुंची। वहां जैसे ही रेंजर अब्दुल सलीम ने परिवादी से रिश्वत के 60 हजार रूपए वसूले, एसीबी टीम ने उसे और उसके नौकर (दलाल) को धरदबोचा।

रेंजर अब्दुल सलीम बस्सी में उसके रेंज ऑफिस के सामने बने क्वार्टर में ही रहता है। उसके क्वार्टर पर मदनलाल गुर्जर घरेलू नौकर है। रेंजर अब्दुल सलीम इतना शातिर है कि उसने जब परिवादी को रिश्वत राशि लेकर कार्यालय पर बुलाया तो उसी समय क्वार्टर से उसके नौकर मदनलाल गुर्जर को भी बुला लिया। परिवादी ने जब रूपए दिए तो रेंजर अब्दुल सलीम ने उन्हें खुद हाथ नहीं लगाया, बल्कि मदनलाल गुर्जर को पकड़ाने को बोला और जैसे ही मदनलाल ने रूपए लिए, उसे तत्काल वहां से जाने को कहा। हालां कि मदनलाल वहां से जाता, इससे पहले ही एसीबी टीम ने रेंजर अब्दुल सलीम और मदनलाल को धर दबोचा।

यह भी पढ़ें : दो दिन पहले पकड़ा गया था पटवारी

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ACB RajasthanACB trap in chittorgarhACB Udaipuranty corruption bureauar live newsbassi chittorgarhchittorgarh newsForest Departmentforest department udaipurlatest news in hindirajasthan newsudaipurudaipur acb arrest bassi forest rangerudaipur acb trap forest rangerUdaipur news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .