AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

महाराष्ट्र में दर्दनाक बस हादसा, आग लगने से 25 यात्री जिंदा जले

Lucky Jain by Lucky Jain
July 1, 2023
Reading Time: 1 min read
maharashtra bus accident 25 passenger alive burnt


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

विदर्भ ट्रेवल्स की बस नागपुर से पुणे जा रही थी

पुणे,(एआर लाइव न्यूज)। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे (maharashtra bus accident) पर शुक्रवार रात डेढ़ बजे हुए बस हादसे में 25 लोग जिंदा जल गए। बस नागपुर से पुणे जा रही थी। बस में 33 सवारियां थीं, जिसमें 8 ने खिड़की तोड़कर बस से कूद जान बचाई, वहीं 25 की दर्दनाक मौत हो गयी। हादसे को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिवारों के लिए 5-5 लाख रुपये आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

पुलिस ने बताया कि हादसे में 25 लोगों की मौत हुई है। विदर्भ ट्रैवल्स की बस शुक्रवार रात नागपुर से पुणे जा रही थी। बस बुलढाणा जिले में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेस-वे से गुजर रही थी, तभी हाईवे पर रात करीब डेढ़ बजे पिंपलखुटा गांव के पास अचानक बस का टायर फटने से बस डिवाइडर से टकराते हुए पलट गयी। बस के पलटने से डीजल टैंक में रिसाव हुआ और तेज धमाके के साथ बस में आग लग गयी। कुछ देर में ही बस आग की लपटों से घिर गयी।

हादसे के समय सवारियां गहरी नींद में थीं और बस दरवाजे की तरफ पलटी, ऐसे में सवारियों को संभलने और बस से बाहर निकलने का समय तक नहीं मिला। आग की लपटों से घिरी बस में 25 सवारियां जिंदा जल गयीं, वहीं बस ड्राइवर, कंडक्टर सहित 8 सवारियों ने चालक की खिड़की की तरफ से कूदकर जान बचाई। पुलिस ने ड्राइवर, कंडक्टर को हिरासत में ले लिया है।

डीएनए टेस्ट से होगी पहचान

सूचना पर रात को ही पुलिस दमकलों के साथ मौके पर पहुंच गयी और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हालां कि जब तक आग पर काबू पाया जा सका, बस पूरी तरह जलकर खाक हो गयी थी। स्थिति यह है कि बस में जिंदा जली सवारियों के शवों की पहचान करना भी मुश्किल हो गया है। पुलिस विदर्भ ट्रैवल्स कंपनी के जरिए सवारियों की जानकारी लेने का प्रयास कर रही है, वहीं कुछ सवारियों के परिजनों ने भी पुलिस से संपर्क किया है। जिला कलेक्टर ने कहा कि मृतकों के डीएनए टेस्ट करावाकर उनके परिजनों को शव सुपुर्द किए जाएंगे।

Tags: 25 passenger alive burnt in maharashtra bus accidentar live newslatest news in hindimaharashtra bus accidentmaharashtra bus fire accidentmaharashtra newsnagpur to pune bus accidentnational newsvidarbha travels busvidarbha travels bus accident

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .