AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

छलक गया मदार बड़ा तालाबः फतहसागर में बढ़ेगी आवक

Devendra Sharma by Devendra Sharma
June 30, 2023
Reading Time: 1 min read
udaipur madar bada talab overflow


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। 24 फीट पूर्ण भराव स्तर वाले मदार बड़ा तालाब छलक गया है। मदार छोटा तालाब का गेज भी 21 फीट के मुकाबले करीब 20 फीट हो गया है। बीती रात ऋषभदेव में 91 मिलीमीटर बारिश हुई।

मदार बड़ा तालाब पर चादर चलने से मदार नहर होते हुए फतहसागर में आवक बढ़ेगी, हालांकि अभी मदार तालाब की पूरी पाल से चादर नहीं चल पायी है, लेकिन आवक को देखते हुए जल्द ही मदार तालाब की पूरी पाल से वेग से पानी गिरने लगेगा। इससे फतहसागर में आवक और तेज हो जाएगी। मदार छोटा तालाब के छलकने में भी अब ज्यादा समय नहीं बचा है। इसका गेज 21 फीट के मुकाबले करीब 20 फीट हो गया है। चादर चलने पर इसका पानी भी फतहसागर पहुंचेगा।

udaipur madar bada talab overflow

बीती रात शहर में करीब एक इंच बारिश

शहर में बीती रात रूक रूक कर बारिश का क्रम बना रहा। सुबह आठ बजे तक 24 घंटे में शहर में 21 मिलीमीटर बारिश हुई। ऋषभदेव 91,सेमारी 69, देवास 50, जयसमंद 48, सलूंबर 53, उदयसागर 40, झाड़ोल 29,बागोलिया 54, राजसमंद में 41 जबकि भीलवाड़ा के गंगापूर में 105 मिमी बारिश हुई।

UIT Udaipur

जलाशयों का जलस्तर बढ़ने लगा

मानसून के शुरूआती दौर में ही संभाग के कई जलाशयों के जलस्तर में बढ़ोतरी जारी है। राजसमंद जिले में नंदसमंद बांध, बाघेरी का नाका व चिकलवास डेम छलक रहे है। इधर उदयपुर जिले में फतहसागर, पीछोला, आकोदड़ा बांध, मादड़ी बांध, देवास प्रथम बांध के जलस्तर में भी पिछले 24 घंटे में बढ़ोतरी हुई है। सीसारमा नदी से पीछोला और मदार नहर से फतहसागर में आवक बनी हुई है।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsfatehsagar lakeimd jaipurlake pichola udaipurlatest news in hindilatest udaipur news in hindimadar bada talabMadar bada talab overflowmadar chota talabmadar to fatehsagarmonsoon updatenews in hindiudaipur mausamudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .