उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। प्राकृतिक संसाधन समूह वेदांता लिमिटेड ने कॉर्पोरेट नवाचार वेदांता स्पार्क के तहत भारतीय उद्योग परिसंघ के सेंटर ऑफ इनोवेशन, एंटरप्रेन्योरशिप और स्टार्टअप्स (CII CIES) के साथ एमओयू साइन किया है। CII CIES के निदेशक वरुण अखनूर और हिंदुस्तान जिंक सीईओ अरुण मिश्रा ने एमओयू का आदान-प्रदान किया गया। इस माह की शुरुआत में वेदांता स्पार्क ने डिजिटल प्रौद्योगिकी आधारित नवाचारों को अपनाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार और नैसकॉम के सीओई के साथ अपने सहयोग की भी घोषणा की थी।
वेदांता लिमिटेड गैर-कार्यकारी निदेशक प्रिया अग्रवाल हेब्बर ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य वेदांता समूह की कंपनियों के साथ साझेदारी में बदलाव लाने वाले और सस्टेनेबल प्रौद्योगिकियों का उपयोग कर स्टार्ट अप में तेजी लाना है। अब तक 120 से अधिक परियोजनाओं के लिए 80 स्टार्ट-अप पहले ही शामिल हो चुके हैं। CII CIES स्टार्ट-अप की पहचान और मूल्यांकन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जो कि वेदांता स्पार्क की सफलता को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक होगा।
स्पार्क का लक्ष्य कुल 100 अद्वितीय स्टार्ट-अप के साथ जुड़ना है
CII CIES के अध्यक्ष और इंफोसिस के सह-संस्थापक क्रिस गोपालकृष्णन ने बताया कि कार्यक्रम में कठिन स्क्रीनिंग और मूल्यांकन के साथ ही व्यापक चयन प्रक्रिया के तहत शीर्ष स्टार्ट-अप की पहचान की जाएगी। स्पार्क का लक्ष्य कुल 100 अद्वितीय स्टार्ट-अप के साथ जुड़ना है। हमारा दृढ़ विश्वास है कि बड़े उद्योगो और स्टार्ट-अप्स की शुरूआत, नवाचार और सस्टेनेबल विकास के लिए अनूठे अवसर प्रदान करता है। यह कार्यक्रम विभिन्न उद्योगों में प्रमुख चुनौतियों का समाधान करते हुए स्टार्ट-अप्स को उनकी क्षमता के अनुरूप सशक्त बनाने में सक्षम होगा।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


