जम्मू, (एआर लाइव न्यूज)। इस साल बर्फानी बाबा अमरनाथ की यात्रा 1 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगी। 62 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। Amarnath Yatra 2023
बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था 30 जून को रवाना होगा। इस यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है। उदयपुर संभाग से भी बड़ी सख्या में श्रद्धालु अमरनाथ के दर्शन करने जाते है।
17 अप्रैल 2023 को शुरू हुआ था यात्रा के लिए पंजीयन
इस यात्रा के लिए पंजीयन 17 अप्रैल 2023 को शुरू हुआ था। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अनुमान के मुताबिक अब तक तीन लाख से अधिक श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीयन करवा चुके हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई बंदोबस्त किए गए है। यात्रा के दौरान तेज बारिश होने पर यात्रियों को असुविधा नहीं हो इसकी व्यवस्था भी की गई है।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


